दुर्ग। पाटन ब्लॉक के ग्राम रानीतरई और डीडाभाटा में जरूरतमंद परिवार को राशन प्रदान किया गया। इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में ग्राम रानीतरई में सुखा राशन बांटा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल दुर्ग सांसद, विशेष अतिथि हर्षालोकमणि चंद्राकर, ग्राम सरपंच निर्मल जैन, उपसरपंच सुअंजना चक्रधारी, ग्रामवाशी धनराज साहू, देवेंद्र चंद्राकर,मंजू अंगारे, रिलायंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू व प्रोग्राम सपोर्ट गजेंद्र साहू भी उपस्थित थे।
विजय बघेल ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा इस कार्य को प्रोत्साहित किए साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के चेयर पर्सन को धन्यवाद दिए और कहा की रिलायंस फाउंडेशन सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे देश में इस महामारी में बड़ चढ़ कर साथ दिया है, साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टीम को इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिए।





