ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने कहा- कोविड काल में सामाजिक संगठनों का सहयोग सराहनीय… ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विधायक वोरा ने कहा- कोविड काल में सामाजिक संगठनों का सहयोग सराहनीय… ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। सरयूपारीण ब्राम्हण समाज दुर्ग द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के माध्यम से कोरोना महामारी की रोकथाम में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 21 हजार की राशि का योगदान दिया। समाज के पदाधिकारियों ने वोरा से मुलाकात की और हॉट स्पॉट बने दुर्ग जिले को कोरोना की दूसरी लहर से निकालने में शासन प्रशासन के सहयोग एवं जनता की मदद करने में पूरी सक्रियता से जुटे रहने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम 21 हजार का चेक सौंपा जिसे कलेक्टर के माध्यम से राहत कोष में जमा कराया जाएगा। विधायक वोरा ने कहा कि कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान आम जनों ने विषम परिस्थितियों का सामना किया है किंतु अब लोगों की जागरूकता एवं स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों के सतत समर्पण से स्थिति नियंत्रित नजर आ रही है। कोविड काल के दौरान समाज सेवी संगठनों का सहयोग अतुलनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार जनहितैषी फैसले लिए गए हैं कोविड से माता पिता खोने वाले बच्चों का पालन पोषण एवं शिक्षा भी मुख्यमंत्री सहायता कोष से वहन किया जाएगा। ऐसे में सामाजिक संगठनों का सहयोग लगातार अपेक्षित है। इस दौरान संरक्षक रामविशाल शर्मा अध्यक्ष कमलनारायण शर्मा,सचिव प्रदीप पांडेय, कमलेश तिवारी कोषाध्यक्ष श्री बी पी पांडेय श्री राजेन्द्र दुबे, महिला अध्यक्ष सुमन पांडेय, मीना पांडेय उपाध्यक्ष शैलकिरन शर्मा संगठन सचिव सहयोगी शैलेन्द्र चौबे रामजी दुबे नरेंद्र तिवारीअमितेश उर्वशी तिवारी पुष्पा शर्मा अपर्णा चौबे माधुरी शर्मा शुष्मा दुबे मीरा दुबे मनीषा दुबे गोदावरी पांडेय मौजूद थे।
भिलाई ग्रेटर रोटरी क्लब ने दिए 25 लाख के चिकित्सा उपकरण
रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर ने जिला अस्पताल दुर्ग को 10 आईसीयू बिस्तरों के साथ 400 पीपीई किट, 1000 मास्क सहित 25 लाख से अधिक राशि के मेडिकल इक्विपमेंट जिला अस्पताल दुर्ग को दान किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा भी शामिल हुए। श्री वोरा ने ग्लोबल ग्रांट के लिए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई को धन्यवाद दिया।

संदीप पादिल भी टेस्ट प्रारुप में बदलाव के खिलाफ
बिल नहीं पटाने वाले 60 उपभोक्ताओं की बिजली कटी
महिला हॉकी को लेकर काफी जागरूकता आई : रानी
देश में और कम हुए कोरोना के केस:24 घंटे में 1.73 लाख नए मरीज मिले, 2.84 लाख ठीक हुए और 3,617 की मौत… 19 दिन में 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए
सेंसेक्स में 2.39 और निफ्टी में 2.06 फीसदी की रही ‎गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है 'मिक्स एंड मैच' व्यवस्था देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था
Next Article दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: परिजनों ने नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?