ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल

By @dmin
Published: May 27, 2021
Share
दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक
दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के पॉल ने गुरुवार को देश में वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही भारत में 4 नए टीके आने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार उत्पादन बढ़ाने के साथ हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी कर रही है। राज्यों की ओर से टीकों की कमी की शिकायत के बीच उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों कुल उत्पादन का 25 फीसदी हिस्सा खरीद रही हैं। डॉ. पॉल ने कहा, राज्य हमारी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को जानते हैं। जब उन्होंने कहा कि वे वैक्सीन खरीद में लचीलापन चाहते हैं तो नया सिस्टम लाया गया- केंद्र सरकार देश में उत्पादित 50 फीसदी टीकों की खरीद करेगी, जिन्हें राज्यों को मुफ्त में दिया जाएगा और इनका इस्तेमाल 45+ लोगों के लिए होगा। शेष 50 फीसदी राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर खरीदेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों को तय दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पयाप्र्त टीके आवंटित कर रहा है। दरअसल, राज्यों को भी वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पहले से ही सूचित किया जा रहा है। निकट भविष्य में वैक्सीन की उपलब्धता बढऩे वाली है और बहुत अधिक आपूर्ति संभव होगी। गैर-सरकारी माध्यम में राज्यों को 25 प्रतिशत खुराक मिल रही है और निजी अस्पतालों को 25 प्रतिशत खुराक मिल रही है। हालांकि, राज्यों द्वारा लोगों को इन 25 फीसद खुराकों को देने में ही हो रही मुश्किलों और समस्याओं को बहुत अधिक करके बताया जाता है।
टीकाकरण में तेजी को लेकर पॉल ने कहा, हमें हर दिन 1 करोड़ डोज लगाने की तैयारी करनी होगी। यह अगले कुछ सप्ताह में संभव होगा। हमें इसकी तैयारी करनी होगी। हमने एक दिन में 43 लाख डोज को संभव बनाया। अगले तीन सप्ताह में हमें इसे 73 लाख तक ले जाना चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें सिस्टम बनाना होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधव़ार को 18-44 आयु वर्ग के 8,31,500 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई और टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू होने के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 1,38,62,428 लोगों ने इसे प्राप्त किया है।

छत्तीसगढ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में मिले 173 नए मामले, 4 मरीजों की मौत के साथ 28 तक पहुंची मरने वालों की संख्या
CG Big News : पुरानी रंजिश में दो युवकों ने किया खौफनाक कांड, अलाव ताप रहे युवक के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग
कैंसर उपचार को उत्कृष्ट बनाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर में वैश्विक कैंसर कॉन्क्लेव
लोकवाणी: तीन सालों में छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में एक नई ताजगी और ऊर्जा का हुआ संचार-सीएम बघेल
राजस्थान में 68.24 प्रतिशत हुआ मतदान, और बढ़ेंगे वोटिंग परसेंटेज, अभी कई जगह लंबी कतारें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हो रहा प्रयास… डुंडेरा गोठान में बनाया जाएगा डबरी… गोधन सेवा के साथ होगा मछली पालन.... गृहमंत्री की कल्पना को मूर्तरूप देने पहल रिसाली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हो रहा प्रयास… डुंडेरा गोठान में बनाया जाएगा डबरी… गोधन सेवा के साथ होगा मछली पालन…. गृहमंत्री की कल्पना को मूर्तरूप देने पहल
Next Article इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में यूनिशेड का निर्माण कछुआचाल से : विधायक वोरा ने अफसरों को काम में तेजी लाने दिए कड़े निर्देश इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में यूनिशेड का निर्माण कछुआचाल से : विधायक वोरा ने अफसरों को काम में तेजी लाने दिए कड़े निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?