ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार में रौनक: आज फिर 51 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बाजार में रौनक: आज फिर 51 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी

By @dmin
Published: May 27, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 97.70 अंक यानी 0.19 फीसदी ऊपर 51,115.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 15,337.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। 

दैनिक कोविज-19 मामलों में गिरावट के साथ निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,847 लोगों की जान चली गई है। मई सीरीज में निफ्टी करीब तीन फीसदी और सेंसेक्स 2.71 फीसदी चढ़ा है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.54 फीसदी और 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमश: 0.54 फीसदी और 1.01 फीसदी ऊपर बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।Ó चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, एसीबीआई, बाज ऑटो, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी, ओएनजीसी, आईओसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, रियल्टी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक और मेटल बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, आईटी, मीडिया, ऑटो और फार्मा शामिल हैं। 

मामूली तेजी के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 11.78 अंकों (0.02 फीसदी) की तेजी के साथ 51029.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 4.20 अंक (0.03 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 15305.70 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 379.99 अंक यानी 0.77 फीसदी ऊपर 51,017.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.00 अंक यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 15,301.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

सीएम साय ने कहा- पीएम मोदी के मन की बात देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया
लगातार पांचवे दिन 20 हजार से ज्यादा मिले भारत में कोरोना संक्रमित: पिछले 24 घंटों में सामने आए 22252 नए मामले
CG Politics: रायपुर में इस बार ‘गड्ढे’ भरने पर जोर! कांग्रेस का विकास उपाध्याय पर दाँव कितना होगा कामयाब, महिला और युवा वोटर्स पर है नजर
आप सभी को आपके काम के बदौलत विदेश घूमने मिला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सीमा सुरक्षा बल का आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं का जत्था वाराणसी के लिए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीके की जद्दोजहद: संबित पात्रा बोले- भारत में 6 कंपनियां बनाएगी स्पुतनिक वैक्सीन टीके की जद्दोजहद: संबित पात्रा बोले- भारत में 6 कंपनियां बनाएगी स्पुतनिक वैक्सीन
Next Article बंबई हाईकोर्ट: पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, याचिका पर उद्धव सरकार से जवाब तलब बंबई हाईकोर्ट: पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, याचिका पर उद्धव सरकार से जवाब तलब

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?