ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समुद्र में कागजात बहा रहा था मेहुल चोकसी तभी हुआ अरेस्ट, क्यूबा भागने का था प्लान
Share
Notification Show More
Latest News
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

समुद्र में कागजात बहा रहा था मेहुल चोकसी तभी हुआ अरेस्ट, क्यूबा भागने का था प्लान

By @dmin Published May 27, 2021
Share
भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक, मेहुल चोकसी डोमिनिका से क्यूबा भागने की फिराक में था, उसी दौरान उसे डोमिनिका से दबोच लिया गया। माना जा रहा है कि जिस वक्त मेहुल चोकसी पुलिस की गिरफ्त में आया, उस वक्त वह समुद्री बीच पर कुछ अहम दस्तावेजों को नष्ट कर रहा था। बता दें कि इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए येलो नोटिस जारी कर रखा था और अब उसके भारत प्रत्यर्पण की तैयारियां हो रही हैं। इधर, एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने भी इशारा कर दिया है कि उसे सीधा भारत भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने डोमिनिका से कहा है कि वो गैरकानूनी रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने पर मेहुल चोकसी पर कार्रवाई करे और उसे हमें सौंपने के बदले, सीधे भारत को प्रत्यर्पित कर दे।

डोमिनिका पुलिस ने कहा कि फिलहाल मेहुल चोकसी उनकी कस्टडी में है। डोमिनिका पुलिस ने कहा कि उसे नॉर्थ डोमिनिका के ऐसे इलाके से पकड़ा गया, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। माना जा रहा है कि उसने नाव के सहारे ही डोमिनिका में एंट्री ली। स्थानीय पुलिस ने आगे बताया कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका की राजधानी रोज के कैनफील्ड बीच पर देखा गया था। उस दौरान वह समूद्री बीच में कुछ दस्तावेजों को बहा रहा था। उसकी इस संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस को शक हुआ और उसने पूछताछ की। जब पुलिस वालों ने मेहुल चोकसी से डोमिनिका आने का मकसद पूछा तो वह हक्का-बक्का रह गया और उसने जवाब देने से इनकार कर दिया।
फिलहाल, मेहुल चोकसी जिन कागजात को समुद्री बीच में बहा रहा था, वह क्या थे और क्या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों की तलाश के लिए पेशेवर गोताखोरों को तैनात किया गया है। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मेहुल चोकसी डोमिनिका नाव के जरिए आय था और यहां कुछ समय रुकने के बाद क्यूबा भागने की कोशिश में था।
इधर, एंटीगुआ और बरबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा कि डोमिनिका में पकड़े गए भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा और भारतीय अधिकारी डोमिनिका में उन लोगों के संपर्क में हैं। बता दें कि एक दिन पहले यह खबर आई थी कि चौकसी एंटीगुआ-बारबुडा से लापता हो गया है। वहां की मीडिया के मुताबिक, पुलिस रविवार से चोकसी की तलाश कर रही थी। चौकसी आखिरी बार रविवार शाम 5.15 बजे देखा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ इंटरपोल येलो नोटिस जारी किया गया था। इसके तहत पड़ोसी मुल्क डोमिनिका ने उसे पकड़ लिया।
एएनआई को दिए इंटरप्यू में प्रधानमंत्री ब्राउनी ने कहा कि डोमिनिका मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर सहमत हो गया है और एंटीगुआ उसे वापस स्वीकार नहीं करेगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ब्राउनी ने कहा कि उन्होंने डोमिनिका में पीएम स्केरिट और कानून प्रवर्तन से मेहुल चोकसी को एंटीगुआ नहीं लौटाने का अनुरोध किया है, जहां उन्हें नागरिक के रूप में कानूनी और संवैधानिक सुरक्षा प्राप्त है।
बता दें कि 13500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोपी चौकसी जनवरी 2018 में विदेश भाग गया था। बाद में पता चला कि वह 2017 में ही एंटीगुआ-बारबुडा की नागरिकता ले चुका था। पीएनबी घोटाले की जांच कर रही है केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं। वह खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार कर चुका है। इस घोटाले का मुख्य आरोपी चौकसी का भांजा नीरव मोदी लंदन की जेल में है।

You Might Also Like

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

@dmin May 27, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन देश में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में नए मरीज 3 हजार से कम… सक्रिय मामले 55 हजार के नीचे…. प्रदेश के और चार जिलों में खुला लॉकडाउन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?