ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस ने भी बढ़ाई सरकार की चिंता, 421 मामले आए सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस ने भी बढ़ाई सरकार की चिंता, 421 मामले आए सामने

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस ने भी बढ़ाई सरकार की चिंता, 421 मामले आए सामने
कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस ने भी बढ़ाई सरकार की चिंता, 421 मामले आए सामने
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में रविवार को ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या बढ़कर 421 हो गई, जिसमें सबसे अधिक 149 मामले गुरुग्राम जिले से सामने आए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 इंजेक्शन की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मरीजों के इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 1,250 शीशियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक इसके 421 मामले सामने आए हैं और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। उनके हवाले से एक बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा 149 मामले गुडग़ांव से सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि हिसार से 88, फरीदाबाद से 50, रोहतक से 26, सिरसा से 25, करनाल से 17, पानीपत से 15 और अंबाला से 11 के मामले सामने आए हैं। विज ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में बीमारी के इलाज के लिए 20-20 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं, जहां सभी जिलों के मरीजों को रेफर किया जा रहा है। ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर्मिकोसिस एक फंगल संक्रमण है जो उन रोगियों में नाक, आंखों, साइनस को प्रभावित करता है जो ठीक हो रहे हैं या कोविड -19 से उबर चुके हैं। राज्य में म्यूकोर्मिकोसिस के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच, मंत्री ने हाल ही में बीमारी के प्रबंधन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की थी।

पिछले सप्ताह राज्य में ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया गया था। डॉक्टरों को अब ऐसे मामलों की रिपोर्ट संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को देनी होगी। विज के हवाले से बयान में कहा गया है कि रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम भी बनाई गई है, जो आने वाली पीढिय़ों के संदर्भ के लिए कोविड -19 रोगियों के लिए दिए जा रहे सभी उपचारों और संबंधित गतिविधियों का रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए बनाई गई है।

मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर, मिल रहे रोजगार के नए अवसर और बेहतर सुविधाएं
CG Big News : बंद गोभी के साथ हो रही थी शराब तस्करी, राजनांदगांव पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की शराब
अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के लिए निगम इन स्थानों में लगा रहा है शिविर
सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये देगी छत्तीसगढ़ सरकार; यहां जानें क्या है नियम
जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास पर बोले पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश ने खूब सुने थे ताने, अब लोग भरेंगे इंटरनेशनल उड़ानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिकों पर बीईसी इंजीनियरिंग प्रबंधन का अत्याचार, त्याग पत्र देने श्रमिकों पर बना रहे दबाव, नहीं दे रहे दो माह का वेतन…. 300 श्रमिकों ने विधायक देवेंद्र यादव से लगाई गुहार
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार नारदा स्टिंग केस: बंगाल के दो मंत्रियों और दो अन्य नेताओं को नजरबंद रखे जाने के एचसी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?