ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रमिकों पर बीईसी इंजीनियरिंग प्रबंधन का अत्याचार, त्याग पत्र देने श्रमिकों पर बना रहे दबाव, नहीं दे रहे दो माह का वेतन…. 300 श्रमिकों ने विधायक देवेंद्र यादव से लगाई गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

श्रमिकों पर बीईसी इंजीनियरिंग प्रबंधन का अत्याचार, त्याग पत्र देने श्रमिकों पर बना रहे दबाव, नहीं दे रहे दो माह का वेतन…. 300 श्रमिकों ने विधायक देवेंद्र यादव से लगाई गुहार

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीईसी इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन लगातार मजदूरों पर अत्याचार कर रही है। गरीब बेबस श्रमिकों का हक मार रही है और उनका शोषण कर रही है। कंपनी प्रबंधन लगातार अपनी ही कंपनी के श्रमिकों के ऊपर त्यागपत्र देने दबाव बना रही है। सीधे सरल मजदूरों को डराया जा रहा है। त्याग पत्र देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लगातार बीईसी इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन की मनमानी और अत्याचार से तस्त्र हो चुके 300 से अधिक मजदूर रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई है।
कंपनी के पीडि़त प्रताडि़त श्रमिकों का समूह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित कार्यालय पहुंचा। विधायक देवेंद्र यादव को लिखित में ज्ञापन सौंपा और अपनी पीड़ा विधायक देवेंद्र यादव को बताई। मजदूरों ने विधायक देवेन्द्र यादव को बताया कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों को काम पर आने से मना कर दिया है और कहा गया कि जरूरत पडऩे पर आपको कॉल कर के बुलाया जाएगा। फिर कुछ लोगों को 2-4 दिन ही काम पर बुलाया गया। कंपनी प्रबंधन बीते दो माह मार्च और अप्रैल का वेतन भी किसी मजदूर को नहीं दिया है।
लॉकडाउन में रोक रखा है वेतन
श्रमिकों ने बताया कि लॉक डाउन के समय कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों का वेतन रोक रखा है। जिससे मजदूरों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। मजदूर अपने परिवार का पेट कैसे पालेंगे। इस चिंता में है। खाने के लाले पड़ गए है। श्रमिकों ने आगे बताया कि प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों पर इस तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। कोरोना काल में सभी मजदूर बहुत परेशान है। पिछले माह जो काम किया उसका पेमेंट नहीं कर रहे और अब कंपनी प्रबंधन उन्हे काम भी नहीं दे रहा है। जबरन दबाव बनाकर डरा धमका का नौकरी छोडऩे पर मजबूर कर रहा है। मजूदरों की पीड़ा को गंभीरता से सूनने और समझने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल श्रमायुक्त दुर्ग आरके प्रधान से बात कर इस पूरे विषय को संज्ञान में लेने तथा मजदूरों की मदद करने निर्देश दिए और जल्द से जल्द वेतन दिलवाने के लिए भी कहा इस दौरान आदित्य सिंह, डी. कामराजू, शंकर राव सहित 300 से अधिक मजदूर उपस्थित रहे।
ग्रेज्युटी और बोनस राशि भी नहीं दे रहे
श्रमिकों ने बताया कि जो मजदूर साल दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके साथ भी कंपनी अन्याय कर रही है। उन मजदूर का ग्रेज्युटी और बोनस राशि कंपनी ने रोक रखा है। सेवा निवृत्ति के बाद भी मजदूर अपने हक की राशि के लिए प्रबंधन का चक्कर काटने पर मजबूर है। यही नहीं मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन द्वारा उन्हें सुरक्षा के लिए कोई सुविधा नहीं दी जाती। ड्रेस, दस्ताना, जूता आदि कुछ भी नहीं देता। बिना सुरक्षा के जान जोखिम में डाल कर मजदूर काम करते हैं।

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री बने बच्चों के प्यारे अभिभावक, बच्चे प्यार से बुला रहे कका, बना रहे पेंटिंग्स
भिलाई में पहली बार ऐसे मनेगा होली का त्यौहार…
रायपुर-जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई वंदेभारत, गोंदिया-बालाघाट के रास्ते 7 घंटे में पूरा होगा सफर
Breaking News : गिरफ्तार ननों को मिली जमानत, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद लिया फैसला
कांग्रेस नेतृत्व को लिखे पत्र पर बोले सिब्बल- किसी ने नहीं दिया साथ, चिंताएं नहीं हुईं दूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 31 मई से पहले कर लें ITR फाइल, ई-फाइलिंग वेब पोर्टल 1 से 6 जून तक नहीं करेगा काम
Next Article कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस ने भी बढ़ाई सरकार की चिंता, 421 मामले आए सामने कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस ने भी बढ़ाई सरकार की चिंता, 421 मामले आए सामने

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?