ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लेखक का दावा: वुहान की ही एक लैब से लीक हुआ कोरोना, फिर पूरी दुनिया में फैला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

लेखक का दावा: वुहान की ही एक लैब से लीक हुआ कोरोना, फिर पूरी दुनिया में फैला

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
लेखक का दावा: वुहान की ही एक लैब से लीक हुआ कोरोना, फिर पूरी दुनिया में फैला
लेखक का दावा: वुहान की ही एक लैब से लीक हुआ कोरोना, फिर पूरी दुनिया में फैला/Wuhan Institute of Virology - फोटो : Twitter@PeterDaszakDownload Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है। इस महामारी के संकट को मंडराते हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया और आगे कब तक ये महामारी जारी रहेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में कई देश कोरोना वायरस के उद्गम पर शोध कर रहे हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि ये वायरस मानव निर्मित है या प्राकृतिक। कोरोना वायरस को लेकर हुए एक नए शोध के मुताबिक, कोरोना को चीनी वैज्ञानिकों ने एक लैब में बनाया था, जहां से ये लीक हो गया है। शोध में बताया गया कि अब लैब से निकलकर ये वायरस पूरी दुनिया में फैल गया और तबाही मचा रहा है। 

साइंस रिसर्च मैग्जीन बुलेटिन ऑफ एटोमिक साइंटिस्ट में छपे एक लेख में प्रसिद्ध वैज्ञानिक लेखक निकोलस वेड ने दावा किया है कि कोरोना वायरस को चीन के वुहान स्थित क्चस्रु2 लैब में बनाया गया है, जहां से यह पूरी दुनिया में लीक हुआ। निकोलस वेड ने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को फंड मुहैया कराने वाली अमेरिकी संस्था इकोहेल्थ एलायंस ऑफ न्यूयॉर्क के अध्यक्ष डॉ. पीटर डास्जैक के इंटरव्यू को अपने लेख का आधार बनाया है।

अपने इंटरव्यू में पीटर डास्जैक ने पहली बार खुलासा किया था कि वुहान लैब में स्पाइक प्रोटीन की रिप्रोग्रामिंग और ह्यूमनाइज्ड चूहों को संक्रमित करने वाले काइमेरिक कोरोना वायरस तैयार किए जाते हैं। डॉ. डास्जैक ने जानकारी दी कि करीब छह से सात सालों से लैब में सार्स से संबंधित करीब 100 से ज्यादा नए कोरोना वायरस ढूंढे गए। इनमें से कुछ को मानव कोशिकाओं पर आजमाया गया।

निकोलस वेड ने कहा कि लैब में कोरोना वायरस के संक्रमण क्षमता बढ़ाने पर लगातार रिसर्च जारी है। इतना ही नहीं, डॉ. डास्जैक को यह भी मालूम था कि वहां वैज्ञानिकों को पूरी तरह से  संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रखने की तैयारियों में खामियां थीं। लेकिन महामारी फैलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई बल्कि वायरस के लीक होने की आशंकाओं को खारिज करने की कोशिश की गई। 

Gustakhi Maaf: चलो चुनाव आयोग को बधाई दे दें
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च, माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल
एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश
कांकेर में चार इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने जनअदालत में दी फांसी
आरबीआई का आदेश: अरबों रूपये के मालिकों को खोजकर बैंक करेगा भुगतान, 100 दिन चलेगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ली शपथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना: सीएम बघेल ने 22 लाख किसानों के खातें में भेजी 1500 करोड़ रुपए की राशि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?