भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बीएल संतोष, श्रीमती स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड में फर्जी,मनगढंत फेक न्यूज़ साझा कर देश मे साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि जिसके विरुद्ध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी उक्त नेताओं के विरूद्ध आईपीसी की धारा/ आईटी धारा (आईपीसी की प्रासंगिक धारा- 124ए, 153ए, 295ए,298,499, 503,504, 505)के तहत एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे। इस अवसर पर जिला संगठन के पदाधिकारी छत्तीसगढ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,गिरी राव,जितेंद्र साहू,डेरेश्वर बंजारे,गौरव श्रीवास्तव,अमित जैन,अरुण सिंह,मनीष जिग्ज्ञासी,राजेश शर्मा,जावेद खान,राजीव यादव,नरेश सागरवंशी,नंद किशोर गुप्ता,काशिकान्त,राजेन्द्र उपस्थित थे।





