ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर: दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा बिहार में हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर: दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा बिहार में हुई मौत

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
Big relief from Corona in Chhattisgarh: Less than 20 new cases surfaced in last 24 hours
Big relief from Corona in Chhattisgarh: Less than 20 new cases surfaced in last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है। आईएमए के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अबतक 269 डॉकटरों की जान जा चुकी है। आईएमए ने सभी राज्यों का आंकड़ा जारी किया है। हालांकि, पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में डॉक्टरों की हुई मौत का आंकड़ा कम है। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान 748 डॉक्टरों की जान गई थी।

आईएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की जान बिहार राज्य में गई है। बिहार में कुल 78 डॉक्टरों ने दूसरी लहर के दौरान दम तोड़ा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहां 37 डॉक्टरों ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हार मानी है। इसके बाद दिल्ली में 28 डॉक्टरों की दूसरी लहर के दौरान मौत हुई। वहीं आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टरों ने जान गंवाई। इसके अलावा महाराष्ट्र, जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं, वहां 14 डॉक्टरों ने दूसरी लहर के दौरान दम तोड़ा है। 

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष का निधन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगडऩे के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पिछले 24 घंटे में 4329 मरीजों की मौत
कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में देश में 4329 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। जबकि संक्रमित मामलों में लगातार कमी देखी गई। वहीं दैनिक बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने स्वास्थ्य महकमे के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यही नहीं पिछले 24 घंटे में 4.22 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए।

दुर्ग पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, नगदी व बाइक जब्त, 12 लोग अरेस्ट
तैयार हुआ हुआ भिलाई रेलवे स्टेशन, 136 साल पुराने रेलवे स्टेशन का रिनोविशन पूरा… तस्वीरों में देखें इसकी खूबसूरती
बिरयानी सेंटर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, भेद खुलते ही फरार हुए महादेव बुक सटाेरिए
सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आया बदलाव
कोराना ने बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 15 लाख के पार, 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस विधायक पर महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज कांग्रेस विधायक पर महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज
Next Article संकट की घंड़ी में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंदो की कर रहा मदद… सैकड़ों लोगों को बांटा सूखा राशन किट संकट की घंड़ी में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंदो की कर रहा मदद… सैकड़ों लोगों को बांटा सूखा राशन किट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?