नई दिल्ली (एजेंसी)। गेटवे ऑफ इंडिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि समुद्र से निकला पानी इसकी दीवारों को पार कर रहा है। ताउते चक्रवात ने सोमवार देर रात गुजरात के तटीय क्षेत्रों को पार किया, इससे पहल वह महाराष्ट्र पार करके आगे बढ़ा था। इस दौरान संपत्ति का भारी नुकसान हुआ और कम-से-कम छह लोगों के मरने की बात कही गई है।
Maaaan …..nature's fury has no parallel !
— Sameer (@BesuraTaansane) May 17, 2021
Never ever seen Gateway of India like this in all these years 😱#CycloneTauktae pic.twitter.com/xOg52kBo0i
ताउते का असर इतना जोरदार था कि समुद्र से निकली लहरे गेटवे ऑफ इंडिया की दीवारों को ऐसे छू रही थी कि लग रहा था कि लहरे उन्हें अपने साथ ही बहा कर ले जाएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोग खूब हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि उन्होंने कभी गेटवे ऑफ इंडिया को इस तरह नहीं देखा है।
चक्रवात ताउते ने कोंकण तट पर जोरदार प्रहार किया है। कई जगहों पर घरों की छतें उड़ गई हैं और पेड़ उखड़ गए हैं। कई जगहों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसी तरह मुंबई से 175 किलोमीटर दूर मुंबई हाई फील्ड पर 15 लोग फंसे हुए थे। उन्हें नौसेना के जवानों ने सकुशल बचा लिया।




