ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से छत्तीसगढ़ ने कोरोना पर कसी नकेल…. संक्रमण दर में तेज गिरावट, 30 प्रतिशत से गिरकर पहुंची 12 प्रतिशत तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से छत्तीसगढ़ ने कोरोना पर कसी नकेल…. संक्रमण दर में तेज गिरावट, 30 प्रतिशत से गिरकर पहुंची 12 प्रतिशत तक

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced
देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से कोरोना पर नकेल कसने में कामयाब हुआ है। राज्य में हर रोज प्रति दस लाख आबादी पर 2197 टेस्ट किए जा रहे है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 1245 ही है। कोरोना संक्रमण के लिए राज्य में किए जा रहे प्रयासों से संक्रमण दर में तेज गिरावट आयी है, अप्रैल में जो संक्रमण दर 30 प्रतिशत के करीब थी वह उतरकर अब 12 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 7 हजार 594 नए मरीज मिले। इस बीच 172 संक्रमितों की जान गई। अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार 461 हो चुका है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 15 हजार 964 हो चुकी है। बीते 24 घंटों में ठीक होने वालों की तादाद 10 हजार 444 रही।
प्रमुख शहरों में संक्रमण की बात करें तो रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 358 नए मरीज मिले। 29 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 8 हजार 546 हैं। दुर्ग में 273 नए मरीज मिले, 9 लोगों की जान गई। अब यहां एक्टिव मरीज 4090 हैं। बिलासपुर में 324 नए मरीज मिले, 24 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 6904 हैं। राजनांदगांव में 141 नए मरीज मिले, 8 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 3940 हैं। रायगढ़ में 571 नए मरीज मिले, 10 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 10444 हैं। कोरबा में 483 लोग संक्रमित हुए, 10 संक्रमितों की मौत हुई। अब यहां 7602 एक्टिव मरीज हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे कम सुकमा में 31 मरीज मिले, अब यहां 341 एक्टिव मरीज हैं।
प्रदेश में अब तक 1063 कॉटेन्मेंट क्षेत्र
प्रदेश में वर्तमान में 1063 कॉटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गए हैं जहां घर-घर जाकर टेस्टिंग की जा रही है। राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज और एम्स रायपुर सहित 37 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तथा कुल 154 कोविड केयर सेण्टर बनाए गए हैं इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल भी बनाए गए है। शासकीय डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 5294 बेड तथा कोविड केयर सेण्टर में 16405 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। निजी कोविड अस्पतालों में 9 हजार 596 बेड उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही कुल 1151 वेटिंलेटर उपलब्ध कराए गए है जिसमें 526 शासकीय और 625 निजी अस्पतालों में है।
स्थापित किए गए 18 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स
ऑक्सीजेनेटेड बेड की संख्या बढ़ाये के लिए राज्य में 18 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स स्थापित किये गए हैं इसके अतिरिक्त 6 प्लांट्स प्रक्रियाधीन हैं इनमे से 3 प्लांट अगले एक सप्ताह में स्थापित हो जायेंगे। रायपुर मेडिकल कॉलेज में एक विशेष टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से मई 2020 से कॉलेज के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिन सभी शासकीय डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें टेलीकंसल्टेशन प्रदान किया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर टेली राउंड भी लिए जाते हैं।

LS Speakar: ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी आसन तक लेकर गए
Big news : राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की मानहानि मामले में सजा पर रोक की मांग वाली याचिका
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या…. पूर्व उपसरपंच व वार्ड पंच थे दोनों…. परिजनों के सामने दिया वारदात को अंजाम
उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले को 4 करोड़ जारी… सभी कलेक्टरो को कोरोना की स्थिति पर निरंतर समीक्षा के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि देश में कोरोना से बड़ी राहत….. मई में पहली बार मिले सबसे कम 3.26 नए केस, 3879 मरीजों की हुई मौत
Next Article ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन… बाजारों की दुकानों को खोलने की मिल सकती है अनुमति…. जिलों में स्थिति देखकर कलेक्टर जारी करेंगे दिशा निर्देश ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन… बाजारों की दुकानों को खोलने की मिल सकती है अनुमति…. जिलों में स्थिति देखकर कलेक्टर जारी करेंगे दिशा निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?