ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानवता शर्मसार: कोरोना संक्रमित महिला को किसी ने नहीं दिया कंधा, बेटे ने अकेले कंधे पर उठाकर पहुंचाया श्मशानघाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मानवता शर्मसार: कोरोना संक्रमित महिला को किसी ने नहीं दिया कंधा, बेटे ने अकेले कंधे पर उठाकर पहुंचाया श्मशानघाट

By @dmin
Published: May 14, 2021
Share
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
SHARE

धर्मशाला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रानीताल में मानवता को शर्मसाार करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद उसे कंधा देने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। हिम्मत जुटाकर मां के शव को बेटे ने अकेले कंधे पर उठाकर श्मशानघाट पहुंचाया और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। कोरोना संक्रमित महिला भंगवार पंचायत की पूर्व प्रधान भी रह चुकी थीं और उन्होंने बीते दिन घर पर ही दम तोड़ दिया था। गांव से महिला के अंतिम संस्कार के लिए कोई भी आगे नहीं आया। भंगवार पंचायत के प्रधान सूरम सिंह ने बताया कि वह बीमार थे इसलिए वह खुद उनके घर नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन से पीपीई किट मंगवाई लेकिन मृतका के बेटे वीर सिंह ने कहा कि मेरे रिश्तेदार पीपीई किट लेकर आ रहे हैं आप रहने दीजिए। सूरम सिंह ने कहा कि शव को उठाने के लिए दो ट्रैक्टर वालों से भी बात की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। परिवार की गांव के कुछ लोगों ने मदद की है और वो लकडिय़ां काटने के लिए जंगल में चले गए थे। वीर सिंह ने शव को अकेले ले जाने का निर्णय लेने में बहुत ही जल्दबाजी की उसने मुझे इस बारे में नहीं बताया कि शव को कोई कंधा नहीं दे रहा। अगर ऐसा था तो हम कुछ करते। 

कंधे पर शव ले जाने के मामले में पंचायत बोली, सूचना नहीं थी
कोरोना संक्रमित महिला को बेटे की ओर से कंधे पर रखकर श्मशानघाट ले जाने के मामले में पंचायत सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया था। इसलिए मृतका का बेटा अकेला ली उसे कंधे पर रखकर श्मशानघाट ले गया था। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि जब कोरोना संक्रमित महिला की मौत की जानकारी मिली तो करीब 10-15 लोगों ने लकडिय़ां काटकर श्मशाघाट तक पहुंचाई और लकड़ी की चिता भी तैयार की थी। 

उपमंडल कांगड़ा की भंगवार पंचायत में एक बेटे की ओर से मां के शव को कंधे पर उठाकर श्मशानघाट पहुंचाने के मामले में सोशल मीडिया में जहां प्रशासन की कार्यप्रणाली और ग्रामीणों की संवेदनाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भंगवार पंचायत के उपप्रधान राजीव कुमार का कहना है कि संबंधित परिवार की ओर से संक्रमित महिला की मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। जबकि लोगों ने संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार के लिए लकडिय़ां इक_ा कर श्मशानघाट तक पहुंचाया था।
परिवार की जल्दबाजी के चलते संक्रमित महिला के शव को उनका पुत्र वीर सिंह अकेला ही उठाकर श्मशानघाट को चला गया था। करीब 11 बजे के आसपास संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जबकि प्रशासन को सूचित करके और पूरी तैयारी करने के बाद अंतिम संस्कार हो सकता था। वीर सिंह ने किसी का इंतजार किए बगैर ही शव को उठाकर श्मशानघाट को ले गया और इसी दौरान किसी ने उसकी फोटो खींचकर फोटो सोशल मीडिया में डाल दी। उपप्रधान ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने पंचायत सचिव के साथ मिलकर महिला का घर, गांव और रास्ते को सैनिटाइज कर दिया है।

बिग ब्रेकिंग : भारत बायोटेक का दावा: कोरोना के ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट को निष्क्रिय कर देती है कोवाक्सिन की बूस्टर खुराक
गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगदृष्टा थे : डॉ. महंत
कैलाश नगर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी से पहले पकड़ाए चोर, सब्बल से तोड़ रहे थे ताला
Railway News : आधुनिक एवं उन्नत मशीनों से किया जा रहा है रेलवे ट्रैक का रख रखाव… जानिए कैसे करते हैं काम
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव समापन आज, झारखंड सीएम होंगे मुख्य अतिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद WHO ने कहा- महामारी का दूसरा साल होने जा रहा है और भी जानलेवा, जानिए क्यों बच्चों को अभी वैक्सीन नहीं देने की अपील
Next Article युवा कांग्रेस का ‘मास्क पहनों छत्तीसगढ़’ अभियान हुआ शुरू… दुर्ग में प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने लोगों को बांटे मास्क

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?