ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के नियंत्रण में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका…. 12 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगे हैं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में… जांच और आइसोलेशन के साथ दिया जा रहा दवा किट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना के नियंत्रण में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका…. 12 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगे हैं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में… जांच और आइसोलेशन के साथ दिया जा रहा दवा किट

By @dmin
Published: May 14, 2021
Share
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
SHARE

रायपुर। कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किए जा रहे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश भर में संचालित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 12 हजार 435 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी जिलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम बनाकर पॉजिटिव पाए गए लोगों के नजदीकी संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। लक्षण दिखने पर कोरोना जांच भी कराई जा रही है। संपर्क में आए व्यक्तियों को संक्रमण से बचाव के लिए एसओपी के मुताबिक दवा किट दी जा रही है। संक्रमण की कड़ी को तोडऩे के लिए उन्हें आइसोलेट भी किया जा रहा है। कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाए जाने पर होम आइसोलशन या कोविड अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में उनके पूर्ण उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।
लगातार बढ़ते संक्रमण दर को थामने और संक्रमण की श्रृंखला को तोडऩे में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से बहुत मदद मिल रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। प्रत्येक जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना राज्य स्तर पर इस अभियान का समन्वय कर रहे हैं।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि प्रदेश में कोरोना महामारी की शुरूआत के साथ ही संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बचाव के उपायों और इलाज के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का चिन्हांकन तथा उनमें लक्षण दिखने पर या उच्च जोखिम वाले लोगों की तत्काल जांच जरूरी है ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम द्वारा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के 48 से 72 घंटे के भीतर संपर्क में आए लोगों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने और संक्रमण की कड़ी तोडऩे मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों का चिन्हांकन कर, प्राथमिकता तय कर सैंपलिंग और आइसोलेशन किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि चार-पांच कोरोना संक्रमितों के संपर्क में करीब 30 लोग आते हैं। इनमें कुछ लोगों में संक्रमण का खतरा ज्यादा और कुछ में कम होता है। संक्रमित के संपर्क में आए ऐसे लोग जिनमें किसी तरह के लक्षण दिख रहे हैं या ज्यादा जोखिम वाले वर्ग जैसे 60 वर्ष से अधिक के व्यक्ति, गुर्दा रोग, कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग इत्यादि से ग्रसित एवं गर्भवती महिलाओं का सैंपल लेकर आइसोलेट करने की कार्यवाही की जाती है। ऐसे कॉन्टैक्ट जिनमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, उन्हें छह दिनों बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल देने कहा जाता है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में समुदाय और पॉजिटिव पाए गए मरीजों का सहयोग बहुत जरूरी है ताकि संपर्क में आए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके।

अफ्रीकन देशों तक पहुंची गजरा वाटरशेड की सक्सेस स्टोरी…. युगांडा के जलशक्ति मंत्रालय ने इस माडल को अपनाने मांगा तकनीकी मार्गदर्शन
सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल के बाद बवाल
चुनाव कार्य में लापरवाही :  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रधान पाठक सहित चार को किया निलंबित
दुर्ग में शाम पांच बजे तक 67.34 फीसदी मतदान, बढ़ सकते हैं अंतिम आंकड़े…. बेमेतरा में सर्वाधिक वोटिंग
ब्रेकिंग न्यूज: जहां सर्पदंश से हुई थी बच्चे की मौत, वहां निकला एक और सांप….. बिच्छु के दंश में आने से बची मासूम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of corona infected increased in Chhattisgarh…. A day ago where not a single patient was found, today most positives were found क्या किसी लैब से निकला था कोरोना वायरस? टॉप साइंटिस्ट्स बोले- नहीं किया जा सकता इनकार
Next Article सिकलीन पीडि़त बच्ची को श्री मानव सेवा फाउंडेशन की पहल से मिला सहारा… जेल प्रहरी, ट्रैफिक प्रभारी व महिला एसआई ने किया रक्तदान सिकलीन पीडि़त बच्ची को श्री मानव सेवा फाउंडेशन की पहल से मिला सहारा… जेल प्रहरी, ट्रैफिक प्रभारी व महिला एसआई ने किया रक्तदान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?