ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने की चार जिलों के चेम्बर प्रतिनिधियों चर्चा… स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनलॉक के लिए जिला कलेक्टरों को दी अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने की चार जिलों के चेम्बर प्रतिनिधियों चर्चा… स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनलॉक के लिए जिला कलेक्टरों को दी अनुमति

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
सीएम बघेल ने की चार जिलों के चेम्बर प्रतिनिधियों चर्चा… स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनलॉक के लिए जिला कलेक्टरों को दी अनुमति
सीएम बघेल ने की चार जिलों के चेम्बर प्रतिनिधियों चर्चा… स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनलॉक के लिए जिला कलेक्टरों को दी अनुमति
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्रीरविन्द्र चौबे तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इनमें व्यापार-व्यवसाय का भी कोविड अनुकूल व्यवहार तथा शासन की दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सहित संचालन की जरूरत है। जिससे लोगों को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने इसके मद्देनजर संबंधित जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों को अलग-अलग अवधि तथा समय में खोलने के लिए छूट देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनमें कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसी तरह वहां कोविड-19 के नियमों का भी नियमत: पालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए कलेक्टरों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सभी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संकट से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी रही है। यहां सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश भर में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस कड़ी में उन्होंने आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों ने कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव मदद देने सहित दुकान आदि के संचालन के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशन में कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव उपाए किए जा रहे हैं, इसका अच्छा परिणाम भी दिख रहा है। इस दौरान हम सभी को सावधानियों का पालन करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि लॉकडाउन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका ध्यान रखना जरूरी है। इसी तरह वन मंत्री अकबर ने कहा कि अति आवश्यक दुकानों को ही सीमित अवधि के लिए अलग-अलग समय में छूट दी जानी चाहिए। इस दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार के पालन पर भी विशेष जोर दिया।
चेम्बर ने कहा 17 मई से शुरू हो अनलॉक की प्रक्रिया
वर्चुअल मीटिंग में रायपुर से चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, विक्रम सिंह देव, भिलाई से प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, गारगी शंकर मिश्रा, अंकित जैन व दुर्ग से प्रकाश सांखला, पवन बडज़ात्या शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने अपने सुझाव में 17 मई से अनलॉक की प्रकिया में जाने की मांग रखी। पारवानी ने कहा कि प्रतिदिन सभी व्यवसाय शाम 7 बजे तक खुले। रात्रि 7 बजे के बाद सुबह तक कफ्र्यू लगे व शनिवार व रविवार पूर्णत: लॉक डाउन होना चाहिए। भिलाई से अजय भसीन ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि 17 के बाद अनलॉक होना चाहिए लेकिन अभी दो दिन अक्षय तृतीया व ईद के मौके पर कुछ निश्चित समय के लिये व्यापार की अनुमति दे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सकारात्मक जवाब देते हए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा समाज मे व शासन के साथ सहयोग की प्रशंसा की।

विराट कोहली ने जड़ा टेस्ट करियर का 28 वां शतक, 400 के पार पहुंचा भारत का स्कोर
हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत
Corona Vaccine Update: एम्स के निदेशक ने बताया- देश में कबतक आएगी वैक्सीन? पर एक चिंता भी जताई
साक्षी मलिक पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, छोटी सी ड्रेस पहनकर दिए ऐसे पोज…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22 साल पूरे, अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने की योजनाओं की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस: बीएम शाह हॉस्पिटल में केक काटकर किया सेलिब्रेशन… नर्सेस का काम सेल्यूट के काबिल अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस: बीएम शाह हॉस्पिटल में केक काटकर किया सेलिब्रेशन… नर्सेस का काम सेल्यूट के काबिल
Next Article अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में बैंड बाजे से किया नर्सों का स्वागत… चेयरमेन संजय तिवारी ने कहा मानव जीवन के लिए नर्स देवदूत की तरह अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में बैंड बाजे से किया नर्सों का स्वागत… चेयरमेन संजय तिवारी ने कहा मानव जीवन के लिए नर्स देवदूत की तरह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?