ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा…. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा…. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा…. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण
सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा…. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण
SHARE

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के दस शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढऩे के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। बैकुंठपुर में वायरोलॉजी लैब की शुरूआत के साथ ही सरगुजा संभाग में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए अब दो केन्द्र हो गए हैं। वहां अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पहले से ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। बैकुंठपुर वायरोलॉजी लैब के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव डॉ. अंबिका सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल भी शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैकुंठपुर में नवनिर्मित वायरोलॉजी लैब का उदघाटन करते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेजों से इतर जिला मुख्यालय में स्थापित प्रदेश का पहला वायरोलॉजी लैब है। इसका संचालन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन किया जाएगा। वायरोलॉजी लैब से कोरोना संक्रमण की बेहतर जांच कम समय में ही स्थानीय स्तर पर हो जाएगी। इस नई सुविधा से कोरोना संक्रमितों की पहचान और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने में तेजी आएगी। श्री सिंहदेव ने आज अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में समर्पण के साथ काम कर रहीं प्रदेश भर की नर्सों की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर्सें हमारी अग्रिम पंक्ति की योद्धा हैं जो मरीजों का जीवन बचाने और उनकी सेहत में सुधार के लिए लगातार काम कर रही हैं।
नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बैकुंठपुर में वायरोलॉजी लैब और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल में इनकी स्थापना से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में इस पर नियंत्रण के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से काम कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सों के योगदान को भी रेखांकित किया।
चिरमिरी नगर पालिका की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, कोरिया के कलेक्टर श्री एस.एन. राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, एम्स रायपुर की डॉ. अनुदिता भार्गव और गैर-संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन के साथ बैकुंठपुर वायरोलॉजी लैब के अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री कल करेंगे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के विस्तारित स्वरूप का शुभारंभ
Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बारिश के साथ आंधी चलने के आसार
कोरोना से देशभर में 30 हजार से ज्यादा मौतें: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 49310 नए मामले
भिलाई में दशहरा : रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ बुराई का अंत, शहर में जगह जगह हुआ रावण दहन
विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि विज्ञान केंद्र और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा डिजिटल माध्यम से मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की दी जानकारी
Next Article ग्रीष्म ऋतु में खेती की तैयारी विषय पर दी किसानों को जानकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?