ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया सैलाब… देखते ही देखते भवन और दुकानें हुईं जमींदोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया सैलाब… देखते ही देखते भवन और दुकानें हुईं जमींदोज

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity
The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के देवप्रयाग में मंगलवार शाम दशरथ पर्वत पर बादल फटने से शांता गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के साथ आए पत्थर और मलबे ने यहां ,बीच बाजार में तबाही मचा दी। पलभर में आईटीआई के भवन सहित लगभग 10 दुकानें ध्वस्त हो गई। नगर से बस अड्डे की ओर आने वाला रास्ता व पुलिया भी बह गई है। गदेरे के उफान पर आते ही लोगों ने भागकर जान बचाई। गनीमत यह रही कि कोविड कफ्र्यू के कारण आईटीआई सहित दुकानें बंद थी, जिससे यहां आवाजाही बहुत कम थी। यदि सामान्य दिनों की बात होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे दशरथ पहाड़ पर बादल फटने के कुछ देर में शांता गदेरे में भारी मात्रा में मलबा आ गया। यह गदेरा बस अड्डे बाजार के बीच से बहते हुए भागीरथी नदी में मिलता है। पानी के साथ आए भारी बोल्डरों ने शांति बाजार में तबाही मचा दी। पिलरों पर खड़ी आईटीआई की तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई। यहां मौजूद सुरक्षा कर्मी दीवान सिंह ने कूद कर जान बचाई। आईटीआई भवन में मौजूद कंप्यूटर सेंटर, निजी बैंक, बिजली व फोटोग्राफी आदि की दुकानें भी ध्वस्त हो गई। वहीं शांता गदेरे पर बनी पुलिया व रास्ता सहित इससे सटी ज्वैलर्स, कपड़े, मिठाई आदि की दुकानें भी मलबे की भेंट चढ़ गई। शांति बाजार में भी आपदा से करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है। कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई। पुलिस और एसडीआरएफ राहत कार्य में लगी हुई है। घटना के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान, देशभर में मुफ्त लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन
खालिस्तानी समर्थक भगौड़ा अमृतपाल गिरफ्तार, 36 दिन से काट रहा था फरारी… पंजाब पुलिस ने गुरुद्वारे से पकड़ा
Breaking News : विधायक देवेन्द्र यादव को मिला जन्मदिन का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
CG Breaking : दोस्तों के साथ नहाने गया युवक एनीकट में बहा, तलाश में जुटे गोताखोर
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: छह दहशतगर्दों का खात्मा, हथियार भी जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 208 # 12 may 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?