ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग, कहा- दूसरी कंपनियां भी बनाएं टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग, कहा- दूसरी कंपनियां भी बनाएं टीका

By @dmin
Published: May 11, 2021
Share
सिंगापुर वाला कोरोना वेरिएंट भारत में ला सकता है तीसरी लहर, बच्चों के लिए खतरनाक-अरविंद केजरीवाल
सिंगापुर वाला कोरोना वेरिएंट भारत में ला सकता है तीसरी लहर, बच्चों के लिए खतरनाक-अरविंद केजरीवाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोज वैक्सीन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दे। दिल्ली वैक्सीन की कमी से जूझ रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल शुरू हुआ है। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।

Corona cases are going down in Delhi, so is the second wave. With your cooperation lockdown was successful. We've increased number of Oxygen beds in past few days. Y'day we started 500 new ICU beds near GTB Hospital. Now there's no shortage of ICU & Oxygen beds in Delhi: CM pic.twitter.com/cByeriGuGg

— ANI (@ANI) May 11, 2021

उन्होंने कहा कि अभी रोजाना 1.25 लाख लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। जल्द ही रोजाना 3 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सभी लोगों का टीकाकरण करना है। लेकिन हम टीके की कमी का सामना कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी सिर्फ 2 कंपनियां ही टीके का उत्पादन कर रही हैं। वे एक महीने में केवल 6-7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं। इस तरह, हर किसी को टीका लगाने के लिए 2 वर्ष से अधिक का समय लगेगा। तब तक कई लहरें आ चुकी होंगी। युद्धस्तर पर वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाना होगा। 
जब तक हर भारतीय को वैक्सीन नहीं लग जाती तबतक यह जंग नहीं जीती जा सकती। मैं आज एक सुझाव देना चाहता हूं कि वैक्सीन बनाने का काम केवल दो कंपनियां न करें, कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाया जाए। 

सत्येंद्र जैन बोले- खत्म हो गई कोरोना की पीक
वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि रविवार को भी 66,000 टेस्ट हुए थे। प्रतिदिन करीब 80,000 टेस्ट हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दूसरी लहर की पीक अब धीरे धीरे कम हो रही है। दिल्ली में कोरोना के 23,000 के करीब बेड हैं, जिसमें 3,500 के करीब बेड खाली हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 36 प्रतिशत से घटकर 19 प्रतिशत के करीब आ गई है। प्रतिदिन अधिकतम 28,000 करीब मामले आए थे अब ये कम होकर 12,500 के पास आ गए हैं।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही कोरोना से मरने वालों की संख्या, दो दिन में 100 के करीब मरीजों की गई जान
बड़ी खबर: पिता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम भूपेश…. कोई भी कानून से ऊपर नहीं… जाने सीएम बघेल ने और क्या कहा
छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 3919 नए मामले, 11 लोगों की मौत
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, COVID-19 वैक्सीन की इस मोबाइल ऐप के जरिए शुरू होगी डिलीवरी
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका 31 को लेंगे शपथ, रायपुर पहुंचने पर सीएम साय ने किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं कोविशील्ड की 50 लाख डोज ब्रिटेन निर्यात करना चाहता था सीरम इंस्टीट्यूट, सरकार ने लगाई रोक
Next Article टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत बक्सर के बाद गाजीपुर-बलिया में गंगा में बहती दिखीं दर्जनों लाशें, 46 शवों को बाहर निकाला गया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?