भिलाई। एक महीने से घर से बाहर रह कर लोगो की मदद कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुल्फिकार खुद पॉजिटिव हुए और एम्स में इलाज के लिए भर्ती हुए। 8 दिन बाद एम्स से पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद मंगलवार को वे डिस्चार्ज हुए। अब पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर फिर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार हैं। जुल्फिकार 3 मई को कोविड पॉजटिव पाए गए और इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। 8 दिन बाद वे अब पूरी तरह से ठीक हैं।
बता दें कि कोविड काल में जुल्फिकार ने कई बार कोविड पेशेंट को अपनी गाड़ी में ले जाकर एडमिट किया। इस कॅरोना महामारी जबसे लॉकडाउन लगा, तबसे युवा कॉंग्रेस के जुल्फिकार अपनी टीम के साथ हेल्पिंग हेंडस ग्रुप बनाकर काम कर रहे हैं। लोगो राहत की सामग्री , लोगो के बेड की व्यवस्था, जिनके पास कोई व्यवस्था नही थी उस पेशेंट को अपनी गाड़ी में भी लेकर कई बार गए। बता दे कि जुल्फिकार पिछले एक महीने से खुद अपने घर ेसे बाहर रहकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे, ताकि घर वाले सुरक्षित रहे। जुल्फिकार ने पिछली बार भी ऐसे वक्त में लोगों की बहुत मदद की थी। यह युवा नेता हर समय जरुरतमंदों की सहायता करने तैयार रहता है।





