ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल की वर्चुअल बैठक में बोले विधायक वोरा: प्रदेश सरकार कोरोना नियंत्रण में हो रही है सफल…. टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सीएम बघेल की वर्चुअल बैठक में बोले विधायक वोरा: प्रदेश सरकार कोरोना नियंत्रण में हो रही है सफल…. टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

By @dmin
Published: May 11, 2021
Share
सीएम बघेल की वर्चुअल बैठक में बोले विधायक वोरा: प्रदेश सरकार कोरोना नियंत्रण में हो रही है सफल…. टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
सीएम बघेल की वर्चुअल बैठक में बोले विधायक वोरा: प्रदेश सरकार कोरोना नियंत्रण में हो रही है सफल…. टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
SHARE

दुर्ग। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व एआईसीसी महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कांग्रेस विधायकों के साथ एक सप्ताह में दूसरी बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना स्थिति की समीक्षा की। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को जनकल्याणकारी व स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में सफल बताते हुए कहा कि देश भर में कई राज्यों की स्थिति खराब है किंतु राज्य सरकार द्वारा सही समय पर उठाए गए कदम प्रदेश की जनता के लिए सार्थक साबित हुए हैं।
विधायक वोरा ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग टीकाकरण एवं नियंत्रण में राज्य ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। लगातार संक्रमण दर में गिरावट व ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड प्रदेश में हर जगह उपलब्ध है। कोविड नियंत्रण के साथ साथ गरीबों एवं किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार ने 2 माह का मुफ्त राशन देने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त इसी माह जारी करने का जनहितैषी निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है।
भाजपा पर तंज कसते हुए श्री वोरा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन उसी की तर्ज पर प्रदेश के भाजपा नेता टीका कम, टिप्पणी ज्यादा की राह पर चल रहे हैं। भाजपा नेताओं को आपदा के दौर में राजनीति करने की जगह केंद्र से टीकों की आपूर्ति बढ़ाने दबाव बनाना चाहिए। प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम एक माह में पूरा करने की क्षमता एवं इंफ्रास्ट्रक्चर है किंतु केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य को टीके उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

इराकी बेस पर फिर दागा गया रॉकेट, अमेरिकी सेना को निशाना बनाना था मकसद
छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध, तकनीकी शिक्षा के लिए इन तीन कंपनियों से हुआ एमओयू
Bijapur : चार दिन से जारी है एनकाउंटर, अब तक 7 नक्सली ढेर… सभी के शव बरामद
छत्तीसगढ़ में गणपति की मूर्तियां तोड़ने पर बवाल, बदमाश ने 15 मूर्तियां की खंडित… लोगों में आक्रोश
मुख्यमंत्री साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मई माह में टूटा बारिश का रिकार्ड… ट्विनसिटी में पिछले दो दिनों से हो रही है बारिश मई माह में टूटा बारिश का रिकार्ड… ट्विनसिटी में पिछले दो दिनों से हो रही है बारिश… निचली जगहों पर लबालब भरा पानी
Next Article कोविड काल में लोगों की घर से बाहर रह कर की मदद, कोरोना पॉजिटिव हुए तो एम्स में हुए भर्ती… 8 दिन बाद स्वस्थ्य होकर हुए डिस्चार्ज कोविड काल में लोगों की घर से बाहर रह कर की मदद, कोरोना पॉजिटिव हुए तो एम्स में हुए भर्ती… 8 दिन बाद स्वस्थ्य होकर हुए डिस्चार्ज- जुल्फिकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?