ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। बीते 20 दिनों में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 19 प्रोफेसरों की मौत की वजह से पूरा प्रशासन सकते में है। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अब आशंका जताई है कि अलीगढ़ में कोरोना की नई किस्म विकसित हो गई है। उन्होंने इस संबंध में आईसीएमआर को पत्र भेज, कोविड-19 नमूनों की जीनोम जांच करने का अनुरोध किया है।

एएमयू वीसी ने आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव को पत्र भेजा है। पत्र में अनुरोध किया है कि हमारे लैब से भेजे गए कोविड-19 नमूनों का विश्लेषण करने के लिए आईसीएमआर के संबंधित अनुभाग व विभाग को निर्देशित करें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोविड-19 वायरस की कोई नई किस्म तो अलीगढ़ में विकसित नहीं हो रही, जिससे बीमारी की गंभीरता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आईसीएमआर से निर्देश दिए जाने की मांग इसलिए की है ताकि प्रस्तावित उपायों से महामारी के उन्मूलन के लिए उपयुक्त उपायों पर विचार किया जा सके।
महानिदेशक से अनुरोध किया गया है कि वह संबंधित आईसीएमआर अनुभाग व विभाग को कोविड-19 नमूनों का विश्लेषण करने का निर्देश दें। वीसी ने लिखा है कि आपके ध्यान में लाया जाना है कि 16 एएमयू शिक्षक व कई अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में निवास कर रहे थे, कोविड-19 से मर चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि विश्वविद्यालय से सटे सिविल लाइंस क्षेत्र में एक विशेष प्रकार का वायरस फैल रहा है।
ऐसे में अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में पाए जाने के संदेह के मद्देनजर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा चयनित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कोविड प्रयोगशाला द्वारा एकत्रित कोविड नमूनों को वायरल जीनोम अनुक्रमण व आगे के परिक्षण के लिए सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी, नई दिल्ली को भेजा जा रहा है।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया कन्फर्म, वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर ही होगी NCA की जिम्मेदारी
लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे विकास के द्वार…. मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 10708 करोड़ रुपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित
विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, बोले- जल्द देवेंद्र घर आएगा
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से ताम्रध्वज साहू के समर्थको में हर्ष, खरगे की नयी टीम तैयार
दस राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव! दोपहर को चुनाव आयोग की पीसी, पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में करेंगे चुनाव की तारीखों का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मातृ दिवस पर दुर्ग पुलिस का शानदार कार्य, बरसात में भीगती असहाय बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम पहुंचाया मातृ दिवस पर दुर्ग पुलिस का शानदार कार्य, बरसात में भीगती असहाय बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम पहुंचाया
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं तकनीकी खराबी के चलते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, मेडिकल उपकरण के वितरण पर हो रही थी चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?