ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीयू बेड के लिए मांगी 1.30 लाख की रिश्वत, पूरे पैसे नहीं थे तो किस्तों में ली रकम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आईसीयू बेड के लिए मांगी 1.30 लाख की रिश्वत, पूरे पैसे नहीं थे तो किस्तों में ली रकम

By @dmin
Published: May 9, 2021
Share
आईसीयू बेड के लिए मांगी 1.30 लाख की रिश्वत, पूरे पैसे नहीं थे तो किस्तों में ली रकम
आईसीयू बेड के लिए मांगी 1.30 लाख की रिश्वत, पूरे पैसे नहीं थे तो किस्तों में ली रकम/demo pic
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। भारत में कोरोना महामारी अपनी चरम सीमा पर है। संकट की इस स्थिति में एक ओर तो लोग एक-दूसरे की तरफ मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आपदा में अवसर तो तलाश रहे हैं, लेकिन सिर्फ अपने फायदे के लिए। लोग पहले ही कोविड-19 के घातक वायरस से जूझ रहे हैं और अब उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर रिश्वत ली जा रही है, जिससे वे पूरी तरह से टूट जा रहे हैं। रिश्वतखोरी का ताजा मामला राजस्थान के जयपुर से आया है। यहां एक निजी अस्पताल के पुरुष नर्स ने कोरोना मरीज के लिए आईसीयू बेड की व्यवस्था करने के लिए उसके परिवार से 1.30 लाख के रिश्वत की मांग की। पीडि़त परिवार के पास पूरे पैसे नहीं थे तो आरोपी ने रकम की किस्त बांध दी। इस बात की जानकारी मिलते ही राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने  नर्स को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कोविड-19 मरीज के परिवार से मांगे थे 1.30 लाख रुपये
बता दें एसीबी ने पुरुष नर्स की गिरफ्तारी शनिवार (8 मई) को की। आरोपी की पहचान अशोक कुमार गुर्जर के रूप में की गई है। वह जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में एक नर्स के रूप में काम कर रहा था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), एसीबी, बीएल सोनी के अनुसार, आरोपी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) में आईसीयू बेड और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के लिए कोविड मरीज के परिवार से 1.30 लाख रुपये की मांग की थी। डीजीपी ने कहा कि गुर्जर शिकायतकर्ता से 95 हजार रुपये पहले ही ले चुका था।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने कहा कि शिकायत का सत्यापन किया गया और आरोपी को उस दौरान गिरफ्तार किया गया जब वह शिकायतकर्ता से 23 हजार रुपये रिश्वत की किस्त के तौर पर ले रहा था। गुर्जर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके घर की तलाशी ली जा रही है।
एक अन्य घटना में, 1 मई को एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 25 वर्षीय महिला नर्स को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य आरोपी, नजफगढ़ के रहने वाले नवीन को भी गिरफ्तार किया। वह नजफगढ़ में रेमडेसिवीर इंजेक्शन को हद से अधिक दाम पर बेचते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने नर्स के कब्जे से छह और दूसरे आरोपी नवीन से भी रेमडेसिवीर के दो इंजेक्शन जब्त किए।
आरोपी 35,000 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से इंजेक्शन बेचने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़ी गई नर्स उत्तम नगर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी और उसने वहीं से रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने के उद्देश्य से खरीदे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी नवीन भी पहले उसी अस्पताल में काम कर चुका है।

करमा तिहार शामिल हुए सीएम साय, बोले- प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी है जरूरी
ताज महल में महाशिवरात्रि पर हिंदू महासभा की पदाधिकारी ने की शिव पूजा…. पुलिस ने लिया हिरासत में
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निर्णय: 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार
CG Breaking : ऑटो चालक ने कर दी सवार युवक की हत्या, फिर खुद को बचाने रची ऐसी साजिश की पुलिस भी रह गई हैरान
प्रदेश में 8 दिसम्बर तक 10.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…. राज्य के 3.5 लाख किसानों ने बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौशाला में खोला कोविड केयर सेंटर, मरीजों को दे रहे गाय के दूध व गोमूत्र से बनीं दवाएं गौशाला में खोला कोविड केयर सेंटर, मरीजों को दे रहे गाय के दूध व गोमूत्र से बनीं दवाएं
Next Article केंद्रीय मंत्री ने खोली यूपी की कलई, सीएम योगी को लिखा- फोन भी नहीं उठाते स्वास्थ्य विभाग के अफसर केंद्रीय मंत्री ने खोली यूपी की कलई, सीएम योगी को लिखा- फोन भी नहीं उठाते स्वास्थ्य विभाग के अफसर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?