ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस….. 4,133 ने तोड़ा दम, रिकॉर्ड 3.86 लाख लोग हुए स्वस्थ्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस….. 4,133 ने तोड़ा दम, रिकॉर्ड 3.86 लाख लोग हुए स्वस्थ्य

By @dmin
Published: May 9, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से कराह रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में आज यानी रविवार को पांचवी बार 4 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं। वहीं आज लागतार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। पिछले 24 घंटों में 4,133 लोगों की जान चली गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 3.86 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत जारी है। सैकड़ों मरीज बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 4,09,300 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,95,911 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 4,133 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 22,42,398 पहुंच गई।
सिर्फ इन 12 राज्यों में हैं 80 फीसदी एक्टिव केस 
देश में इस समय 37.42 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। जबकि इनमें से 80.68 फीसदी मामले सिर्फ 12 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6.28 लाख, कर्नाटक में 5.48 लाख, केरल में 4.17 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख सक्रिय मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान मिले नए कोरोना मरीजों में से 70.77 फीसदी मामले सिर्फ दस राज्यों में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 56,578 महाराष्ट्र में, 47,563 कर्नाटक में, 31,971 केरल में, 26,636 उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले आए। इसके साथ ही तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि जारी है। 

रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण
टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में मतभेद उजागर, ये नेता जता चुके हैं नाराजगी
पुरुषों के खिलाफ महिलाओं द्वारा कानून के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में होगा सत्याग्रह
छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों में वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, एक ही दिन में दो सेक्शन में हुई घटना
पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी, किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं सैलरी एकाउंट… 8 बैंकों से हुआ सरकार का एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव घूम रहा था मुहल्ले में, निगम अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी… पॉजिटिव आए व्यक्ति के निवास निकट संचालित दुकान को कराया बंद लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव घूम रहा था मुहल्ले में, निगम अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी… पॉजिटिव आए व्यक्ति के निवास निकट संचालित दुकान को कराया बंद
Next Article India gets eight 'blue flag' in two years ... India becomes the fourth country in Asia to achieve this feat हिंद महासागर में गिरा चीनी रॉकेट का मलबा, वायुमंडल में प्रवेश करते ही नष्ट किया बड़ा हिस्सा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?