ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अस्पताल में कोविड से ठीक हो चुके मरीजों के लिए शुरू हुआ पोस्ट कोविड केयर… रिकवरी के पश्चात आई मानसिक-शारीरिक समस्याओं को दूर करने चिकित्सक करेंगे काउंसिलिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिला अस्पताल में कोविड से ठीक हो चुके मरीजों के लिए शुरू हुआ पोस्ट कोविड केयर… रिकवरी के पश्चात आई मानसिक-शारीरिक समस्याओं को दूर करने चिकित्सक करेंगे काउंसिलिंग

By @dmin
Published: May 7, 2021
Share
Post Kovid care started for the patients who have been cured of Kovid in the District Hospital
Post Kovid care started for the patients who have been cured of Kovid in the District Hospital
SHARE

दुर्ग। जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर भी आरंभ हो गया है। कोविड से रिकवर हो चुके कुछ मरीजों में कोविड के लक्षण तो चले गए हैं लेकिन पहले की तरह फिजिकल फिटनेस नहीं आई है। वे कमजोरी महसूस कर रहे हैं और कुछ मरीज पोस्ट कोविड कांप्लिकेशन से भी गुजर रहे हैं। ऐसे सभी मरीजों को राहत देने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर की सुविधा आरंभ की गई है। इसमें मेडिकल सलाह की व्यवस्था है। कक्ष क्रमांक 17 में इसके लिए दो डॉक्टरों डॉ. केके जैन एवं डॉ. आरके देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है। ये डॉक्टर पोस्ट कोविड केयर के संबंध में कांउंसिलंग कर रहे हैं। किसी तरह के मेडिकल कांप्लिकेशन की स्थिति में ट्रीटमेंट प्लान करेंगे। वे लंग एक्सरसाइज एवं अन्य एहतियातों के बारे में बताएंगे जिससे पोस्ट कोविड केयर में पूरी तरह से सहायता मिल रही है।
इसके अलावा फिजियोथैरेपी की व्यवस्था भी की गई है। एनसीडी फिजियोथैरेपी कक्ष में अंकिता ठाकुर फिजियोथैरेपी से संबंधित कार्य देख रही हैं। कोरोना के चलते कोविड मरीजों को मानसिक तनाव से भी जूझना पड़ता है। कई बार इसका असर मन पर पड़ता है। ऐसे में कोरोना से उबरने के बाद मन को कैसे मजबूत रखें, इस संबंध में डॉ. आकांक्षा गुप्ता दानी, मनोरोग विशेषज्ञ से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा एक काउंसलर की व्यवस्था भी की गई है जिनकी ड्यूटी कक्ष क्रमांक-9 में लगाई गई है। मेडिकल विशेषज्ञों का समय सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। फिजियोथैरेपी और काउंसिलिंग का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि कई मामलों में देखा गया है कि पूरा परिवार कोविड के चपेट में आ गया है और कुछ लोगों को अपने परिजनों को भी खोना पड़ा है। ऐसी स्थिति में अपने को संभालना बहुत जरूरी है। बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बूते स्थिति को संभाला जा सकता है। इसके अलावा यह भी देखा गया है कि साँसों से संबंधित कई तरह की एक्सरसाइज एवं फिजियो के अनेक स्टेप्स से कोविड की वजह से हुई शारीरिक क्षति को धीरे-धीरे संभाला जा सकता है और पूर्व जैसी स्थिति लाई जा सकती है।

उद्यानों का पार्षद करेंगे सर्वे, जर्जर गार्डन को संवारा जायेगा, सलाहकार समिति की बैठक में फैसला
ऑल इंडिया सीसीएफसी इन्वीटेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम बनी चैंपियन
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले में नायब तहसीलदार मस्तूरी पर कार्यवाही
CG News : पत्नी को तलाक देने हाईकोर्ट पहुंचा पति, वजह सुनकर कोर्ट भी हैरान… दिया यह चौंकाने वाला फैसला
मुख्यमंत्री साय पंडवानी महासम्मेलन में हुए शामिल, बोले- पंडवानी एक ऐसी विधा जिससे छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Increased parking area of Supela Hospital, awareness message of Kovid carved on the walls सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
Next Article The Chief Minister reviewed the quarantine centers of various districts, the system of isolation, the Kovid test, मुख्यमंत्री ने की विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा, कहा- होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?