ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत

By @dmin
Published: May 7, 2021
Share
Increased parking area of Supela Hospital, awareness message of Kovid carved on the walls
Increased parking area of Supela Hospital, awareness message of Kovid carved on the walls
SHARE

भिलाई। सुपेला स्थित लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल में आने वाले मरीजों को वाहन पार्किंग के लिए अब पर्याप्त स्थान मिल रहा है। अस्पताल के बाहर दीवार को रंग, रोगन कर कोविड के प्रति जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहा है और नाली को पूरी तरीके से कवर किए जाने के बाद स्थल साफ-सुथरा नजर आने लगा है। सुपेला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए आने वाले मरीजो के लिए छाया प्रदान करने ग्रीन नेट और कूलर की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अस्पताल का लगातार निरीक्षण करते हुए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे! इसी तारतम्य में सुपेला अस्पताल के व्यवस्थाओं में परिवर्तन देखने को मिला है। वही विधायक देवेंद्र यादव अस्पताल परिसर का कई दफा निरीक्षण कर चुके हैं, व्यवस्था बनाने के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहे हैं। जिसका उचित परिणाम अब देखने को मिल रहा है! कोरोना संक्रमण का दौर होने के कारण अस्पताल में जांच व इलाज के लिए बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों एवं व्यक्तियों की सहुलियत के लिए निगम प्रशासन ने सुविधाओं में इजाफा किया है।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी द्वारा शास्त्री अस्पताल सुपेला का निरंतर मॉनिटरिंग कर अस्पताल प्रबंधन व निगम के अधिकारी से सामंजस्य बनाकर व्यवस्था को दुरूस्त करने निर्देश देकर व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा रहा है। नेहरू नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि कोरोना जांच एवं इलाज के लिए सुपेला अस्पताल में आने वाले व्यक्तियों की संख्या को देखते हुए वाहन का पार्किंग स्थल बाहर किया गया है। परंतु मुख्य गेट के बाहर वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, दीवार से लगा हुआ नाली खुली होने एवं सड़क की ओर ढलान होने के कारण वाहन रखने में दिक्कत हो रही थी। लोग सड़क से सटकर ही वाहन खड़ा करना शुरू कर दिए थे। जिससे आवागमन में असुविधा हो रही थी! इन सबको देखते हुए नाली को ढक दिया गया है, साथ ही नाली को ऊपर किया गया है, ढलान को फिलिंग करके समतल किया गया है। अब आसानी से वाहन रखे जा रहे हैं और पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थल मिल रहा है।
बाहर लगे हुए डिस्प्ले बोर्ड में अस्पताल का नाम दोबारा लिखवाया गया है, पहले यह धुंधला हो चुका था। बाहर के दीवार का रंग रोगन कराया गया है, इसके साथ ही दीवार पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता हेतु सेनेटाइजर का उपयोग करने, मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखते हुए सुरक्षित रहने का संदेश चित्रों के साथ वाल पेंटिंग कराया गया है। इसके पूर्व अग्निशमन यंत्र व डीजी जनरेटर को भी ठीक कराया गया है ताकि लाईट बंद होने पर भर्ती मरीजों के इलाज में कोई बाधा न आए। रात्रि के समय में पर्याप्त रोशनी के हाईमास्क लाइट लगाए गए है। शौचालय अपडेट किए गए हैं, सुपेला की व्यवस्था और तस्वीर बदल रही है।

शाह को मिले नए मंत्रालय से सधेगी इलेक्शन की बिसात, जानें कैसे बनेगी गेमचेंजर
अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री
यूपी सरकार का बड़ा निर्णय: कल्याण सिंह के नाम पर होगा बुलंदशहर का राजकीय मेडिकल कॉलेज व लखनऊ का कैंसर संस्थान
पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
क्या है टेनिस एल्बो? जानें इसके लक्षण और उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mahasamund Jail Break: Four jail officials suspended due to negligence suspended महासमुंद जेल ब्रेक: लापरवाही बरतने वाले जेल के चार अधिकारी निलंबित….गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
Next Article Post Kovid care started for the patients who have been cured of Kovid in the District Hospital जिला अस्पताल में कोविड से ठीक हो चुके मरीजों के लिए शुरू हुआ पोस्ट कोविड केयर… रिकवरी के पश्चात आई मानसिक-शारीरिक समस्याओं को दूर करने चिकित्सक करेंगे काउंसिलिंग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?