ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महासमुंद जेल ब्रेक: लापरवाही बरतने वाले जेल के चार अधिकारी निलंबित….गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महासमुंद जेल ब्रेक: लापरवाही बरतने वाले जेल के चार अधिकारी निलंबित….गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

By @dmin
Published: May 7, 2021
Share
Mahasamund Jail Break: Four jail officials suspended due to negligence suspended
Mahasamund Jail Break: Four jail officials suspended due to negligence suspended
SHARE

रायपुर। महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना पर गृह एवं जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण मुख्य प्रहरी सहित तीन प्रहरी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।
मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आज जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं उत्पन्न परिस्थिति के आधार पर 6 मई 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात मुख्य प्रहरी राजकुमार त्रिपाठी और प्रहरी गणेश कुमार एक्का, भरतलाल सेन एवं सुखीराम कोसले को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जेल मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध पांच विचाराधीन बंदी धनसाय उम्र 33 वर्ष, डमरूधर उम्र 24 वर्ष, राहुल उम्र 22 वर्ष, दौलत उम्र 23 वर्ष एवं करन उम्र 21 वर्ष विभिन्न धाराओं के तहत जेल में परिरूद्ध थे। ये पांचों कैदी लगभग अपरान्ह 3 से 3.30 बजे बैरक नम्बर 5 से लगे दीवार में दो बंदियों के उपर एक बंदी चढ़कर टयूब राड की पट्टी के सहारे एक गमछा एवं एक शॉल को जोड़कर हुक को सोलर फ्रेंसिंग वायर के क्लेम्प में फंसाया तथा उसके सहारे पांचों बंदी बारी-बारी से चढ़कर जेल से फरार हो गए। फरार पांच बंदियों में से तीन बंदी डमरूधर, दौलत एवं करन को पुन: गिरफ्तार कर लिया गया है। दो बंदियों धनसाय एवं राहुल की तलाश जारी है।

सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी, आधा हुआ बिजली बिल- भिलाई के डीके वर्मा ने बताया सोलर पैनल का फायदा
Big Breaking : भिलाई में पकड़ाया चेन स्नेचर्स का गैंग, 10 से ज्यादा मामलों में शामिल
नाबालिग लडकी के साथ 6 माह की बच्ची को छोड़ भागी मां, 8 माह बाद पकड़ में आई महिला
एसपी ऑफिस व थानों में जमा 9 टन दस्तावेज जलाए, दुर्ग पुलिस ने दो फैक्ट्रियों किया नष्टीकरण
स्टार्टअप की शुरुआत हो लेकिन पूरी तैयारी के साथ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया कम आपूर्ति के बावजूद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 42,903 लोगों का हुआ टीकाकरण… 75 लाख वैक्सीन का आर्डर, अब तक मिले 1.5 लाख डोज
Next Article Increased parking area of Supela Hospital, awareness message of Kovid carved on the walls सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?