ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

By @dmin
Published: May 4, 2021
Share
बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंंच गया। भाजपा प्रवक्ता व वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे के बाद हो रहे खून खराबे, हत्या व बलात्कार आदि की घटनाओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। भाटिया ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जिन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में किसी अन्य पार्टी को वोट दिया था।

अभिजीत सरकार की हत्या, लोकतंत्र का नंगा नाच
कोलकाता में अभिजीत सरकार की हत्या का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा कि यह घटना इस बात का उजागर करने के लिए पर्याप्त है कि टीएमसी की छत्रछाया में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का ‘नंगा नाचÓ हो रहा है।
याचिका में कहा गया है कि मरने से कुछ समय पहले अभिजीत सरकार द्वारा फेसबुक में डाले गए एक वीडियो पोस्ट में यह कहा गया था कि किस तरह से टीएमसी के समर्थकों ने न केवल उनके घर व एनजीओ को तहस-नहस किया बल्कि लोगों को मारा भी। वीडियो पोस्ट करने के बाद अभिजीत की मौत हो गई।

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर तक दर्ज नहीं
याचिका में सीबीआई जांच के अलावा पश्चिम बंगाल सरकार को इन घटनाओं को लेकर दर्ज एफआईआरऔर इन घटनाओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने की गुहार भी लगाई गई है। भाटिया ने आरोप लगाया है कि टीएमसी का पुलिस व अन्य एजेंसियों पर इतना दबदबा है कि अब तक इस मामले में शामिल टीएमसी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पीएम ने जताई चिंता, राज्यपाल को किया फोन
उधर, बंगाल हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन करके कानून और व्यवस्था कि स्थिति पर चिंता और दुख व्यक्त किया। 

राज्यपाल धनखड़ ने किया ट्वीट
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात कर बंगाल में जारी हिंसा को लेकर चिंता व्यक्ति की है।

नड्डा पहुंचे कोलकाता, बोले-ऐसी असहिष्णुता हमने कभी नहीं देखी
बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद जो घटनाएं हमने देखीं वो झटका देने वाली हैं और हम इसे लेकर चिंतित हैं। मैंने भारत के विभाजन के दौरान ऐसी घटनाओं के बारे में सुना था। हमने स्वतंत्र भारत में एक चुनाव के परिणाम के बाद ऐसी असहिष्णुता पहले कभी नहीं देखी। 
बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही हिंसा भड़क गई। बंगाल में खून खराबा जारी है। इसमें कथित तौर पर झड़प और दुकानों को लूटे जाने के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, तो कई घायल हो गए।

उद्यानिकी प्रशिक्षण से सशक्त होंगे किसान और युवा हरित समृद्धि की ओर मजबूत कदम
आसमान से बिजली गिरेगी या नहीं बताएगा दमिनी ऐप, भारत सरकार ने किया डेवलप… आप भी करें डाउनलोड
आईपीएल 2021: लीग के बाकी मैचों के आयोजन पर सस्पेंस, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले- यह बहुत सिंपल..
IPL 2021: आरसीबी और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी दुबई पहुंचे, छह दिनों तक रहेंगे क्वारंटीन
CG Breaking : भोजपुरी फिल्म में हीरोइन व सिंगर बनाने का दिया झांसा, पटना बुलाकर किया युवती से रेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जानवरों में फैला कोरोना : हैदराबाद के चिडिय़ाघर में 8 शेर हुए संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट जानवरों में फैला कोरोना : हैदराबाद के चिडिय़ाघर में 8 शेर हुए संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट
Next Article जेईई मेन परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से मई सत्र की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी जेईई मेन परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से मई सत्र की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?