भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के लोगों को अब जल्द साफ पानी मिलेगा। युवा कांग्रेस के दबाव के बाद बीएसपी प्रबंधन एक्शन मोड पर है। बीएसपी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में विशेष केमिकल मिलाने का काम किया जा रहा है। जीएम टाउनशिप ने आश्वस्त किया है कि टाउनशिप के लोगों को जल्द ही साफ पानी मिलने लगेगा।
इस संबंध में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने बताया कि एक सप्ताह के अल्टीमेटम के बाद युवा हमने गंदे पानी की सप्लाई को लेकर बीएसपी टाउन विभाग के ज़ी.एम प्रदीप घोष से जानकारी ली। जीएम घोष ने बताया की बाहर की कंपनी से केमिकल ले लिया गया है। मंगलवार से केमिकल पानी मे मिलना शुरू किया गया है एक से दो दिन में साफ पानी मिलना शुरू हो जाएगा। शाहिद ने कहा इस समस्या को गंभीरता से ले और खुद सारे कार्यों पर निगरानी रख कर एक से दो दिन में साफ पानी उपलब्ध कराएं।





