ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 75 साल की द्रौपदी वर्मा ने जीती कोविड से जंग, प्राइवेट हास्पिटल में रिकवरी नहीं हो पाई तो शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में हुई भर्ती… अब बिल्कुल स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

75 साल की द्रौपदी वर्मा ने जीती कोविड से जंग, प्राइवेट हास्पिटल में रिकवरी नहीं हो पाई तो शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में हुई भर्ती… अब बिल्कुल स्वस्थ

By @dmin
Published: May 3, 2021
Share
75-year-old Draupadi Varma won battle with Kovid
75-year-old Draupadi Varma won battle with Kovid
SHARE

दुर्ग। शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में चिकित्सकों और हेल्थ स्टाफ की संकल्पित टीम अपने सेवाभाव और कोविड के उपचार करने के अनुभवों के चलते कई परिवारों को संजीवनी प्रदान कर रही है। हर बार क्रिटिकल मरीजों के ठीक होने पर हास्पिटल प्रबंधन को गहरी खुशी होती है। कल ऐसा ही क्षण था, दस दिनों से भर्ती दो गंभीर मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर गए। इनमें से एक 75 बुजुर्ग महिला जिनका सीटी स्कोर 16 था और आक्सीजन लेवल 80 तक पहुँच गया था स्वस्थ होकर घर लौटीं। एक अन्य 45 वर्ष की महिला ने भी कोविड की जंग जीती, उनका आक्सीजन लेवल 60 तक गिर चुका था और सीटी स्कोर 22 था।
श्रीमती द्रौपदी वर्मा के पुत्र एडवोकेट एलबी वर्मा ने बताया कि माँ मोरिद में रहती हैं वहाँ संक्रमण का शिकार हुईं तो पहले निकट के प्राइवेट हास्पिटल में लेकर गए। यहां पर सीटी स्कैन कराया और सीटी स्कोर 16 आया। यहां आक्सीजन लेवल 80 था, पांच दिन रहने के बाद भी यहां गिरती स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए शंकराचार्य कोविड केयर हास्पिटल में एडमिट कराया गया। यहाँ पर माता जी का पूरा ख्याल रखा गया। चिकित्सकों ने माता जी की स्थिति की जानकारी दी। द्रौपदी वर्मा ने बताया कि जब मैंने अपनी माता जी से पूछा कि अस्पताल में आपका कैसे ख्याल रखा गया तो उन्होंने बताया कि बिल्कुल घर की तरह ही। अस्पताल में डाक्टर और नर्स हौसला बढ़ाती रहीं। खाना भी नर्सों ने ही खिलाया। श्री वर्मा ने बताया कि शंकराचार्य हास्पिटल में माता जी को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ, वो पूरी तरह रिकवर हुईं। इसके लिए हम लोग हास्पिटल स्टाफ के बहुत आभारी हैं।
45 वर्ष की महिला, सीटी स्कोर 22, संघर्ष का जज्बा जीत गया
सीटी स्कोर में संक्रमण की गंभीरता का स्तर 0 से 25 तक होता है। दुर्ग शहर की एक 45 वर्षीय महिला जब शंकराचार्य हास्पिटल में भर्ती हुईं तो उनका सीटी स्कोर 22 था, आक्सीजन लेवल 60 तक गिर चुका था। अपने संकल्प शक्ति से वो जूझीं। उन्होंने बताया कि हर पल मुझे यह लगा कि हिम्मत नहीं हारनी है। मुझे हास्पिटल स्टाफ ने मेरे जैसे ही क्रिटिकल मरीजों के किस्से बताए जो ठीक हुए। इससे हौसला मिला और अंतत: मैं कोविड से बाहर आई। अच्छा लगता है कि जब ऐसे क्रिटिकल मामलों में सफलता मिलती है- इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. सुगम सावंत ने बताया कि कोविड के प्रोटोकाल के मुताबिक आक्सीजन लेवल 94 से गिरते ही हास्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी जाती है। हास्पिटल में आक्सीजन के साथ ही मेडिसीन भी प्लान किये जाते हैं। हम मरीजों के हौसले पर भी काम करते हैं। संकल्पशक्ति दृढ़ रखने से और उचित इलाज से रिकवरी की राह आसान हो जाती है।

युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा : पीपल पेड पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ा,  कर्ज चुकाने की कर रहा मांग… देखें Video
दुनिया भर में फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की ये कल्ट फिल्म, सालगिरह पर जबरदस्त जश्न की तैयारी
छत्तीसगढ़ के शूरवीर: दिवंगत लेफ्टिनेंट चैतन्य दुबे को राष्ट्र सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान की वर्षगांठ पर ‘चैतन्य उपवन’ में दी श्रद्धांजलि
सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास, जारी नहीं होगी टॉपर्स की सूची
मुख्यमंत्री आज खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, 6.51 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोशल मीडिया में वायरल: टाउनशिप के इन दो सेक्टरों के साथ नेहरू नगर को बनाया गया कंटेनमेंट जोन…. सीएमएचओ ने किया खंडन, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
Next Article Camp to place 2 vaccines for the poor class… As soon as the communication was not available अतिगरीब वर्ग को वैक्सीन लगाने 2 जगह शिविर… परिवहन व्यवस्था नहीं होने की सूचना मिलते ही आयुक्त ने भेजी गाड़ी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?