ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत मिशन के कार्य पूर्ण करने विधायक वोरा ने दिया अल्टीमेटम, कहा- पेयजल के लिए जवाबदेही हो सुनिश्चित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अमृत मिशन के कार्य पूर्ण करने विधायक वोरा ने दिया अल्टीमेटम, कहा- पेयजल के लिए जवाबदेही हो सुनिश्चित

By @dmin
Published: May 3, 2021
Share
MLA Vora gave ultimatum to complete the work of Amrit Mission, said- Ensure accountability for drinking water
MLA Vora gave ultimatum to complete the work of Amrit Mission, said- Ensure accountability for drinking water
SHARE

दुर्ग। शहर में अमृत मिशन योजना 2017 में प्रारंभ की गई थी 3 माह के ट्रायल रन सहित कुल 30 माह का समय दिया गया था किंतु 42 माह और 103 करोड़ का भुगतान हो जाने के बाद भी कार्य मे लापरवाही व पीडीएमसी द्वारा मॉनिटरिंग की कमी के कारण वार्डों की जनता को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है। कुछ वार्डों में ग्रीष्म काल शुरू होते ही जनता पेयजल हेतु भारी परेशानी से जूझ रही है व दूर दराज से पानी लाने मजबूर हो रही है। लगातार कई वार्डों से मिल रही शिकायतों के बाद विधायक अरुण वोरा ने पेयजल हालातों की समीक्षा करने महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ अमृत मिशन अधिकारियों, ठेका एजेंसी व मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त पीडीएमसी से बैठक कर अधिकारियों से दो टूक शब्दों में जवाब तलब करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक वोरा ने कहा कि समय सीमा पूरी हो जाने के बाद भी आखिर क्यों कार्य अपूर्ण है शहर के 49500 घरों में से आधे को भी नया कनेक्शन नहीं मिल सका है व कनेक्शन हो जाने पर भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है, जबकि लॉक डाउन के दौरान भी हर बार मिशन के कार्यों को विशेष अनुमति दिलाई जाती रही है व जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर भी मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने अल्टीमेटम दिया गया था। जनता को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने की जवाबदेही तय करना आवश्यक है पटरी पार के वार्डों में तत्काल जल आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। पेयजल हेतु अब प्रत्येक 7 दिवस में समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 421 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है व 30 हजार नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं साथ ही 4 ओवरहेड टंकियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिनकी कुल क्षमता 5600 किलो लीटर है। जिसे प्रारंभ करने के लिए शट डाउन की आवश्यकता है । महापौर धीरज बाकलीवाल ने नई टंकियों से पानी सप्लाई शुरू करने शट डाउन व जल अवरोध के बिना कोई वैकल्पिक तरीका अपनाया जाए। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, निर्मला साहू, उषा ठाकुर, शंकर ठाकुर, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेन्द्र धबाले, ए आर राहंगडाले, भीम राव, नारायण ठाकुर व ठेका एजेंसी व पीडीएमसी के अधिकारी मौजूद थे।

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक, जानें किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स
कॉमर्स टैलेंट सर्च में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर शहबाज खान ने कह दी ऐसी बात.. की छूट गई सभी की हंसी
IPL 2020- MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई के बीच मैच कल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Railway Breaking : छत्तीसगढ़ में रद्द हुई कई ट्रेनें, दर्जनों ट्रेनों का बदल गया शेड्यूल… यात्रा करने से पहले पढ़ ले यह खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- नहीं रोक सकते अदालत की मीडिया रिपोर्टिंग
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात लॉकडाउन में लघु व मध्यम व्यावसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार… सीजी चेम्बर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिख की राहत की मांग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?