भिलाई। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धमधा रोड चिखली दुर्ग में भी अब रैपिड एंटिजन टेस्ट होगा। इस संबंध में दुर्ग जिलाधीश डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आदेश जारी कर दिया है। एसआर हॉस्पिटल में रैपिट एंटिजन टेस्ट की अनुमति मिलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कोरोना सिमटम्स मिलने पर इन्हें लंबी दूरी तय कर जांच के लिए जाना पड़ता था।
इस समस्या को देखते हुए जिला कलेक्टर भुरे द्वारा जिले में 7 अस्पताल व पैथोलॉजी लैब को रैपिड एंटीजन विधि से कोविड -19 जांच करने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व वर्तमान स्थिति को देखते हुए एसआर अस्पताल चिखली (दुर्ग) सहित 6 अन्य अस्पताल को कोविड -19 रैपिड एंटीजन जांच की अनुमति प्रदान की गई है। जिले में कोविड जांच केंद्र की संख्या बढाए जाने से आम जनमानस को लाभ प्राप्त होगा। जिलाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में जिले के निजी व शासकीय चिकित्सालय व पैथोलॉजी रेडियोलोजी लैब बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे है।





