ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन का उल्लंघन: विजय कांप्लेक्स का एक दुकानदार सीधे ग्राहकों को दे रहा था फल…. निगम की टीम ने वसूला 20 हजार रुपए का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन का उल्लंघन: विजय कांप्लेक्स का एक दुकानदार सीधे ग्राहकों को दे रहा था फल…. निगम की टीम ने वसूला 20 हजार रुपए का जुर्माना

By @dmin
Published: April 30, 2021
Share
Lockdown violation: A shopkeeper of Vijay Complex was giving fruits directly to customers…. Corporation team recovered a fine of 20 thousand rupees
Lockdown violation: A shopkeeper of Vijay Complex was giving fruits directly to customers…. Corporation team recovered a fine of 20 thousand rupees
SHARE

भिलाई। लॉकडाउन के उल्लंघन पर आज निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मदर टेरेसा नगर की जोन आयुक्त प्रीति सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को लिंक रोड, विजय काम्प्लेक्स, मटन मार्केट, सर्कुलर मार्केट एवं जवाहर मार्केट में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों पर अर्थदण्ड वसूलने की कार्रवाई की गई। आकाशगंगा सब्जी मंडी के बाद भिलाई शहर का एक बड़ा मार्केट क्षेत्र मदर टेरेसा नगर जोन के अंतर्गत आता है। पॉवर हाउस के 2 किमी के दायरे में फल एवं अनाज का बड़ा मार्केट स्थापित है जहां अधिकतर लोग होलसेल का व्यवसाय करते है। इन क्षेत्रों के दुकानों पर लगातार मोबाइल टीम द्वारा नजर रखी जा रही थी। परन्तु आज जब टीम अंदरूनी इलाके में पहुंची तो एक फल व्यवसायी प्रात: 8 बजे अपनी दुकान खोलकर सीधे ग्राहकों को फल का विक्रय कर रहा था। मोबाइल टीम ने दुकान को बंद कराते हुये दुकान संचालक दिलीप कुमार से 20000 रुपए अर्थदण्ड वसूल किये।
जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्री की लोडिंग/अनलोडिंग के लिये रात्रि 11 बजे से प्रात: 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। जिसका पालन करने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये है। इसके परिपालन में कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है! वहीं बेवजह बाहर निकलने वालों से कड़ी पूछताछ करते हुये उनसे जुर्माना लिया जा रहा है। मोबाइल टीम आज जब मटन मार्केट के निरीक्षण में पहुंची तो एक विक्रेता ऑटो से डायरेक्ट ग्राहको को मछली दे रहा था उनसे भी जुर्माना लिया गया। लॉकडाउन के उल्लंघन पर अन्य विनोद साव से 1000 रुपए, विजय निषाद से 500 रुपए, रमेश कुमार से 2000 रुपए, नरेश साव से 200 रुपए, राकेश से 200 रुपए, विक्रम से 200 रुपए, मो. राजा से 500 रुपए, अमित सिंग से 3000 रुपए, सुरेश से 200 रुपए, सुधा से 100 रुपए, विजय से 100 रुपए, सोहन से 100 रुपए, विनोद से 1000 रुपए जुर्माना लिया गया। इस प्रकार कुल 14 लोगों से 29100 रुपए अर्थदण्ड वसूल किया गया। आज की कार्रवाई में छावनी थाना के टीआई गोपाल वैश्य, विकास सिंह, जसपाल सिंह, धर्मेन्द्र, रामनारायण यदु निगम से मोबाइल टीम के दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल एवं सहा राजस्व अधिकारी संजय वर्मा उपस्थित रहे।

Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल
चीनी सैनिकों की निकली हवा: भारतीय जवानों के सामने नहीं टिके, भयंकर ठंड के कारण 90 फीसदी जवान लौटे
छत्तीसगढ़ में 22 हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 1077 नए मामले
स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र… छात्रावासों में सप्लाई करेंगी स्व-सहायता समूह… कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people सीएम बघेल ने की चिकित्सा विशेषज्ञों से की चर्चा, कहा- अस्पताल अपने संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कर मरीजों का तत्परता से करें इलाज
Next Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल बीएसपी प्रबंधन ने 1 मई से होने वाले टीकाकरण को किया स्थगित….18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग को लगना था टीका… प्रबंधन ने बताई यह वजह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?