ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, न्यूज, ट्रीटमेंट… देश के नामी डॉक्टरों ने बताया कोरोना से कैसे करें ‘ दो-दो हाथ ‘
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, न्यूज, ट्रीटमेंट… देश के नामी डॉक्टरों ने बताया कोरोना से कैसे करें ‘ दो-दो हाथ ‘

By @dmin
Published: April 25, 2021
Share
वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, न्यूज, ट्रीटमेंट… देश के नामी डॉक्टरों ने बताया कोरोना से कैसे करें ' दो-दो हाथ '
वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, न्यूज, ट्रीटमेंट… देश के नामी डॉक्टरों ने बताया कोरोना से कैसे करें ' दो-दो हाथ '
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लगातार रिकॉड्र्स टूटते जा रहे हैं। महामारी को लेकर लोगों के मन में डर व्याप्त होने लगा है। देश के जाने-माने डॉक्टर्स लोगों को लगातार महामारी से जुड़ी अहम जानकारियां उपलब्ध कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। कोरोना की वर्तमान स्थिति पर एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन, एम्स में मेडिसिन के प्रोफेसर और एचओडी डॉ. नवीत विग और हेल्थ सर्विसेस के डायरेक्टर जनरल डॉ. सुनील कुमार विस्तारपूर्वक चर्चा कर रहे हैं। चर्चा में मेदांता के डॉ. त्रेहन ने बताया कि जैसे ही किसी भी कोरोना मरीज की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उसे तुरंत स्थानीय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सभी डॉक्टरों को प्रोटोकॉल के बारे में मालूम है और वे उसी के अनुसार, ट्रीटमेंट शुरू कर सकते हैं। अगर सही समय पर दवा दी जाए तो 90 फीसदी कोरोना मरीज घर पर ही ठीक हो सकते हैं।

There has been lot of rumour mongering around vaccines. There is no serious side-effect attached to them, rather it's negligible. Vaccine & COVID appropriate behavior are two things that will help us break the chain: Director General, Health Services Dr Sunil Kumar pic.twitter.com/lwdsva7Z1q

— ANI (@ANI) April 25, 2021

डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 2020 नए वायरस को लेकर आया और हम सब तैयार नहीं थे। भारत सरकार ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए टेस्टिंग को काफी तेज किया। हमें विश्वास होना चाहिए कि हमारी सरकार डॉक्टरों, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानियों के सुझावों के साथ ठोस और वैज्ञानिक कदम उठाएगी। डॉ. सुनील कुमार ने आगे कहा, ‘खबरों पर ज्यादा फोकस नहीं करें। सिर्फ सेलेक्टेड खबरें ही देखें। वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी भी चल रही है। उस पर ध्यान नहीं दें। कोरोना के प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखें। डॉक्टरों, मीडिया और आपके द्वारा इनका पालन किया जाना चाहिए।

वैक्सीन को लेकर चल रहीं तमाम तरह की अफवाहों से भी बचाने की डॉक्टर ने अपील की। डॉ. सुनील कुमार ने कहा, ‘वैक्सीन पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। वायरस की चेन तोडऩे के लिए वैक्सीन और कोविड बिहेवियर काफी मददगार साबित होगा। डॉ. नवीत विग का कहना है कि अगर हमें बीमारी को हराना है तो फिर हमें हेल्थकेयर वर्कर्स को बचाना होगा। कई उसमें से पॉजिटिव हो रहे हैं। अगर हम हेल्थकेयर वर्कर्स को बचा सके तो वे मरीजों की जान बचा सकेंगे। अगर दोनों बचते हैं तभी हम अपनी इकॉनमी को भी बचा सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें वायरस की चेन को ब्रेक करना होगा। हमें मरीजों की संख्या को कम करना होगा। हमारा सिर्फ एक लक्ष्य होना चाहिए कि चेन को ब्रेक किया जाए।

मिशन मून: आर्टेमिस-3 के निर्माण में हो रही देरी, अब 2025 तक चांद की सतह पर इंसानों को भेजेगा नासा
नरहरपुर में भी कांग्रेस की एकतरफा जीत
टाउनशिप का फॉरेस्ट एवेन्यू होगा वन वे, संयंत्र कर्मियों को समय पर कार्यस्थल पहुंचने होगी आसानी
शादी के पांच साल बाद भी नहीं हुई संतान तो अपने ही साथी के बच्चे को ले भागा, कवर्धा से पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब 4 फरवरी तक होगी धान खरीदी, सीएम साय ने कहा शनिवार व रविवार को भी किसान बेच सकेंगे अपना धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big decision of Yogi government before cabinet expansion सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो निजी में कराएं इलाज, सरकार वहन करेगी उपचार का खर्चा
Next Article On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said भारत में कोरोना का कोहराम: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार से ज्यादा नए केस…. 28 सौ से अधिक लोगों की मौत…. एक्टिव केस 28 लाख के पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?