गाजियाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के गाजिय़ाबाद जिले के इंदिरापुरम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कोरोना के मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन लंगर चला रहा है। गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि हम सड़क पर गाड़ी में ही मोबाइल ऑक्सीजन की सुविधा दे रहे हैं। गुरुद्वारे के प्रबंधक ने कहा कि मेरी गाजियाबाद के डीएम और वी.के.सिंह जी से अपील है कि आप हमें बैकअप के लिए 20-25 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएं, 25 सिलेंडर से हम 1,000 लोगों की जिंदगी बचाएंगे।
मेरी गाजियाबाद के डीएम और वी.के.सिंह जी से अपील है कि आप हमें बैकअप के लिए 20-25 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएं, 25 सिलेंडर से हम 1,000 लोगों की जिंदगी बचाएंगे: गुरुद्वारे के प्रबंधक #COVID19 https://t.co/FgsD20YEnG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2021




