ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशगंगा सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 69 बोरी आलू जब्त…. निगम की टीम को देख कई दुकानदार भागे
Share
Notification Show More
Latest News
ऑटो म्यूटेशन, जियो रेफरेंसिंग और ऑनलाइन राजस्व सुविधाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणों ने जताई खुशी
राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान
November 2, 2026
1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति
लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
November 2, 2026
मंडल की आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी लेने नागरिकों में दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
November 2, 2026
आकाशगंगा के स्काईडाइवर्स और गरुड़ कमांडोज ने भी दिखाया अदम्य साहस
राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
November 2, 2026
मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
November 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आकाशगंगा सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 69 बोरी आलू जब्त…. निगम की टीम को देख कई दुकानदार भागे

By @dmin Published April 23, 2021
Share
आकाशगंगा सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 69 बोरी आलू जब्त…. निगम की टीम को देख कई दुकानदार भागे
आकाशगंगा सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 69 बोरी आलू जब्त…. निगम की टीम को देख कई दुकानदार भागे
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आकाशगंगा सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह घेराबंदी कर दुकान खोल कर सामान एवं सब्जी देने वालों पर कठोर कार्रवाई की गई। शिकायत मिली थी कि आकाशगंगा सब्जी मंडी में दुकानदार अनावश्यक भीड़ लगाकर सब्जी एवं सामान की सप्लाई कर रहे हैं। शिकायत प्राप्त होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से अल सुबह 4 बजे का समय निर्धारित किया गया। कार्यवाही के लिए सभी को सूचना दे दी गई थी, ताकि अल सुबह मंडी का निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की जा सके। कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई। नगर निगम की मोबाइल टीम एवं पुलिस प्रशासन जब अकाश गंगा सब्जी मंडी पहुंची तब कुछ दुकानदार अपना शटर बंद करके इधर-उधर भागने लगे। उनमें से एक ऑटो चालक सब्जी लेने पहुंचा था तथा दूसरा अपने वाहन छोड़कर भाग गया। दोनों ही वाहन सब्जियों से भरी हुई थी। वाहन से सब्जियों की जब्ती बनाई गई तथा ऑटो चालक से 1000 रुपए अर्थदंड लिया गया।
इधर मैसर्स रामचंद्र लाल एंड कंपनी एवं जगन्नाथ ट्रेडर्स द्वारा दुकान खोलकर तथा भीड़ बढ़ाते हुए आलू सप्लाई करने की शिकायत पर संयुक्त टीम पहुंची और लालचंद के दुकान के सामने रखे 48 बोरी आलू व जगन्नाथ ट्रेडर्स के दुकान के सामने विक्रय के लिए रखे हुए 21 बोरी आलू की जब्ती करते हुए दोनों दुकानों को सील बंद करने की कार्रवाई की गई एवं पंचनामा तैयार किया गया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं! इसके परिपालन में कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। आकाशगंगा सब्जी मंडी में आज कार्रवाई के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र वर्मा, नेहरू नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, मोबाइल टीम के दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा एवं शरद दुबे, सुपेला थाना से एएसआई रजनीकांत दीवान, संतोष शर्मा, नारद लाल टांडेकर, भरत यादव, शैलेश मौर्या, भावेश पटेल, नितिन एवं सुरेंद्र पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

@dmin April 23, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 12 पुरस्कार… ई-पंचायत सहित कोंडागांव जिला पंचायत, गरियाबंद व तिल्दा जनपद पंचायत व 7 ग्राम पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Next Article श्रीरामनवमी पर रामानंदाचार्य स्वामी श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज ने ऑनलाइन किया प्रवचन, कहा- कोरोना काल में श्री राम जी जैसी मर्यादा रखना जरूरी श्रीरामनवमी पर रामानंदाचार्य स्वामी श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज ने ऑनलाइन किया प्रवचन, कहा- कोरोना काल में श्री राम जी जैसी मर्यादा रखना जरूरी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?