ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र : केन्द्र एवं राज्य सरकारों से कोरोना वैक्सीन हेतु लिया जाये समान दर…. 1 मई से राज्य में टीकाकरण का महा-अभियान होगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र : केन्द्र एवं राज्य सरकारों से कोरोना वैक्सीन हेतु लिया जाये समान दर…. 1 मई से राज्य में टीकाकरण का महा-अभियान होगा शुरू

By @dmin
Published: April 22, 2021
Share
लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात
लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के लिये वैक्सीन की राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था करते हुए बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित करने हेतु वृहद कार्य योजना तैयार करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने मांग किया है कि वैक्सीन के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकारों से समान दरें ली जाये।
मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के 1 मई 2021 से वैक्सीनेशन किये जाने के निर्णय के परिपेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार से प्राप्त होने वाली वैक्सीन के अतिरिक्त शेष 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के लिये वैक्सीन की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क की जायेगी। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित करने हेतु वृहद कार्य योजना तैयार करना आवश्यक है। 1 मई 2021 आने में 9 दिनों से भी कम समय शेष है। अत: भारत सरकार की ओर से राज्य को माहवार प्रदाय की जाने वाली वैक्सीन की संख्या, सीरम इन्स्टीट्यूट एवं भारत बायोटेक द्वारा राज्य को माहवार उपलब्ध करायी जाने वाली वैक्सीन की अनुमानित संख्या, सीरम इन्स्टीट्यूट एवं भारत बायोटेक द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार को उपलब्ध करायी जाने वाली वैक्सीन की दरों के संबंध में भारत सरकार से त्वरित जानकारी अपेक्षित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में अनुरोध किया है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों से समान दरें ली जाये। चूंकि को-वैक्सीन भारत सरकार के सहयोग से विकसित की गयी है , अत: भारत बायोटेक द्वारा सीरम की तुलना में कम दरों पर वैक्सीन की आपूर्ति की जाये। चूंकि केन्द्र एवं राज्य सरकारें दोनों ही नागरिकों से करों के माध्यम से आय अर्जित करती है अत: वैक्सीन की दरें समान होना न्यायोचित होगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धितो को निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि राज्य सरकार इस हेतु आवश्यक बजट व्यवस्था, तकनीकी कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक तैयारी कर सकें। साथ ही 1 मई 2021 से ही राज्य में टीकाकरण का महा-अभियान आरंभ किया जा सके तथा निर्धारित समयावधि में सभी पात्र नागरिकों के टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं, कहा-श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का दिन है मई दिवस
वेतन समझौते को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर संयुक्त यूनियन का प्रदर्शन… मेन गेट सहित सभी प्रवेश द्वारों जमा हुए प्रदर्शनकारी …. काम पर जाने वाले कर्मियों को भी रोका
सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को बताया अभिमानी, वित्त सचिव समेत दो की गिरफ्तारी का रास्ता साफ
Covid-19 Alert: सांस के मरीजों में अचानक उछाल आया तो हमारे लिए खतरे की घंटी, सभी अस्पतालों में कड़ी निगरानी के निर्देश
एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम, बिलासपुर में होगी दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस विभाग में एक ऐसा अधिकारी…. जहां भी रहे वहां गरीबों के भले के लिए किया काम…. वर्तमान में बालोद के बटालियन में पदस्थ…. बनवाया भगवान शिव का भव्य मंदिर पुलिस विभाग में एक ऐसा अधिकारी…. जहां भी रहे वहां गरीबों के भले के लिए किया काम…. वर्तमान में बालोद के बटालियन में पदस्थ…. बनवाया भगवान शिव का भव्य मंदिर
Next Article विधायक देवेंद्र ने किया विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण…. टीकाकरण केंद्रों में काम कर रहे नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ के कार्य की तारीफ कर बढ़ाया हौसला विधायक देवेंद्र ने किया विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण…. टीकाकरण केंद्रों में काम कर रहे नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ के कार्य की तारीफ कर बढ़ाया हौसला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?