नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का कोविड-19 के कारण गुरुवार सुबह निधन हो गया। अशोक कुमार वालिया शीला दीक्षित सरकार में 15 साल दिल्ली के मंत्री रहे। वह शिक्षा, स्वास्थ्य,वित्त मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे थे। डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था। उन्होंने 1972 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और प्रोफेशन से फिजिशियन थे। डॉक्टर अशोक कुमार वालिया दिल्ली की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी विधानसभा के सदस्य रहे। वह अपने चौथे कार्यकाल में लक्ष्मी नगर से विधायक रहे। वहीं पहले से लेकर तीसरे कार्यकाल तक वह गीता कॉलोनी के विधायक रहे। वह कई प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री रहने के साथ ही ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे।
Senior Congress leader and former Delhi minister Dr AK Walia passes away due to #COVID19, at Apollo Hospital in Delhi.
— ANI (@ANI) April 22, 2021
(File photo) pic.twitter.com/DJVzD2Vwqh




