
भिलाई। भिलाई की बेटी निकिता उपाध्याय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इस बार निकिता को 2021 में फोब्र्स मैग्जीन में अंडर 30 में एशिया से चुनी जाने वाली लेखिका के रूप में सम्मिलित किया गया है। फोब्र्स मैग्जीन में प्रत्येक वर्ष असाधारण प्रतिभागियों को उनके द्वारा किये गये विशिष्ट कार्यो के लिए मैग्जीन में स्थान दिया जाता है। जो कि विश्व भर मे सराहा जाता है। निकिता उपाध्याय पहले भी फोब्र्स इंडिया में फीचर हो चुकी हैं। इस बार उन्होंने फोब्र्स एशिया में फीचर हो कर अपने माता पिता एवम अपने भिलाई शहर का नाम रोशन किया है। निकिता भिलाई के प्रख्यात व्यवसाई विनोद कुमार उपाध्याय एवम सुषमा उपाध्याय की सुपुत्री हैं।





