रायपुर। छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने रफ्तार पकड़ ली है पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश मे 13834 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बीच 11815 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 175 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 6083 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 58 हजार 674 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख 23 हजार 591 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,29,009 हो गई है।

जिलेवार मिले मरीजों में रायपुर से 2378, दुर्ग से 1761, राजनांदगांव से 609, बालोद से 541, बेमेतरा से 268, कवर्धा से 310, धमतरी से 315, बलौदाबाजार से 701, महासमुंद से 314, गरियाबंद से 477, बिलासपुर से 721, रायगढ़ से 958, कोरबा से 787, जांजगीर से 822, मुंगेली से 338, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 219, सरगुजा से 460, कोरिया से 256, सूरजपुर से 321, बलरामपुर से 228, जशपुर से 408, बस्तर से 164, कोंडागांव से 128, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 17, कांकेर से 258, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 21 और अन्य राज्य से 2 शामिल हैं।




