ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर जारी: देश में लगातार तीसरे दिन 2.59 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 24 घंटे में 1,761 की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर जारी: देश में लगातार तीसरे दिन 2.59 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 24 घंटे में 1,761 की गई जान

By @dmin
Published: April 20, 2021
Share
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। प्रतिदिन कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। देश मंगलवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में सोमवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 1,761 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 2.74 लाख से नए कोरोना मरीज मिले थे और 1,619 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। 

India reports 2,59,170 new #COVID19 cases, 1,761 deaths and 1,54,761 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry

Total cases: 1,53,21,089
Total recoveries: 1,31,08,582
Death toll: 1,80,530
Active cases: 20,31,977

Total vaccination: 12,71,29,113 pic.twitter.com/3pNdIGZVdy

— ANI (@ANI) April 20, 2021

भारत में हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को आंकड़े के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में  2,59,170 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,21,089 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1,761 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,80,530 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। 
 
एक्टिव केस के मामले में भारत दूसरे नंबर पर 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 1,54,761 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,31,08,582 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 20,31,977 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 

दंतेवाड़ा-नारायणपुर एनकाउंटर : मारे नक्सलियों में 16 पर था 1 करोड़ 30 लाख का इनाम, आईजी ने कहा- बड़ी सफलता
खेत की धान कटी नहीं और किसान 42 क्विंटल धान लेकर पहुंच गया बेचने,,, टोकन की जांच में ऐसे पकड़ाया फर्जीवाड़ा
कोरोना : ‘वैक्सीन पासपोर्ट’ पर सरकार ने कहा- अभी डब्ल्यूएचओ के स्तर पर कोई सहमति नहीं बनी
विश्व पर्यावरण दिवसः सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम…
मुख्यमंत्री साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली
Next Article मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?