ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चेम्बर सदस्यों ने की मौजूदा हालात पर चर्चा, कहा – जिले में आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं… होम डिलीवरी के लिए चेम्बर हर प्रकार से सहयोग देने को तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चेम्बर सदस्यों ने की मौजूदा हालात पर चर्चा, कहा – जिले में आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं… होम डिलीवरी के लिए चेम्बर हर प्रकार से सहयोग देने को तैयार

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
Rajim Maghi Punni Mela: Minister of Religion Tamradhwaj Sahu reviewed
Rajim Maghi Punni Mela: Minister of Religion Tamradhwaj Sahu reviewed
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की बैठक सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुये अपनी बात रखी। चेम्बर सदस्यों ने मुख्य रूप से बैंकिंग सेवायें शुरू करने की मांग रखी। सभी सदस्यों का कहना है कि बैंकिंग सेवायें बंद होने की वजह से व्यापारियों को अपने स्टाफ पेमेंट सहित अन्य प्रकार के लेनदेन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को बैंकिंग सेवायें शुरू करने आदेश जारी करना चाहिये। इसके अतिरिक्त सभी व्यापारियों ने यह भी बात रखी कि लॉकडाउन होने की वजह से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से थम गई हैं, जिसका नुकसान हर वर्ग को उठाना पड़ रहा है। यह भले ही जरूरी है लेकिन यह विकल्प नहीं है, ऐसे में प्रशासन को अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिये।
चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये विभिन्न जिलों में गत कुछ दिनों से लॉकडाउन लगाया गया। जिसमें सबसे पहले दुर्ग जिले में लॉकडाउन लगाया गया और इसे अब दो बार आगे बढ़ाया जा चुका है। इसी तरह अन्य जिलों में यह लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में लोगों के पास अब दैनिक जरूरतों की चीजों को लेकर हलाकान की स्थिति हो गयी है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को संवेदनशील होकर ठोस योजना बनाना चाहिये। साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहिये कि धीरे- धीरे आर्थिक गतिविधियों को भी शुरू किया क्योंकि इस पर कई वर्गों का जीवनयापन निर्भर है। चेम्बर ने कहा कि जिन परिस्थितियों में लॉकडाउन लगाया गया तब लोग पर्याप्त मात्रा में अपनी जरूरत के चीजें नहीं ले पाये और आज स्थिति खराब होती जा रही है। इसी तरह प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना चाहिये कि जहां लॉकड़ाउन पहले लगाया गया वहां पहले रियायतें दी जायें, एक ही आदेश को सभी जिलों में लागू करना अनुचित है। इस पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिये।
इसी तारतम्य में अजय भसीन ने बताया की सब्जियां, फलों के थोक मार्केट को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि वेंडर के मार्फत घूम घूम कर मोहल्ले में फलों सब्जियों का विक्रय कर सके। प्रदेश में उपलब्ध होने वाले लगभग 90 प्रतिशत फल एवं लगभग 60 प्रतिशत से अधिक सब्जियां प्रदेश के बाहर से आते हैं। ऐसे में यही थोक विक्रेताओं के पास सब्जी या फल नहीं मिलेंगे तो वह उपभोक्ताओं तक भी ठीक से नहीं पहुंच पाएंगी। इसी तरह किराना दुकानों सहित अन्य ट्रेडों के लिये भी होम डिलीवरी में सामान देने का आदेश लागू करना चाहिए ताकि सभी मोहल्ले में फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। चेम्बर सदस्यों ने कहा कि होम डिलीवरी को लेकर प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की जानी चाहिये, इसमें चेम्बर पूर्ण रूप से अपना सहयोग देने के लिये तैयार है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने भी प्रदेश के व्यापारियों को संबोधित किया। अजय भसीन ने आने वाले समय मे सभी को वैक्सीन लगानेप्रेरित करने का जिम्मा सभी व्यापारियों को दिया।उन्होंने कहा कि अनलाक के बाद हम वैक्सीन लगवाने  में तेज गति लाने के लिए अपने ग्राहकों  को  प्रेरित करे। नई कार्यकारिणी की पहली जूम मीटिंग में छ. ग.चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस जूम मीटिंग में रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, तिल्दा, भाटापारा, सकती, रायगढ़, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा सहित अन्य शहरों से पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  बैठक में गारगी शंकर मिश्रा, प्रकाश साँखला, ज्ञानचंद जैन, प्रह्लाद रूंगटा, मो. हिरानी, अंकित जैन, मनोज बक्तानि ने भिलाई दुर्ग के विषय पर अपनी बात रखी। सभी ने मुख्य रूप से व्यापार की परवाह किये बिना व्यापारियों के स्वास्थ्य की चिंता पर बल दिया।होम डिलीवरी का नेटवर्क बनाने की बात पर जोर दिया गया। जूम मीटिंग का सफल संचालन संजय चौबे ने किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना जनसम्पर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने दी।

सियासत: नवजोत सिंह सिद्धू को हाईकमान ने दिया झटका! अमरिंदर सिंह ही होंगे पंजाब में कांग्रेस का चेहरा
Durg News : डैम में नहाकर लौट रहे तीन भाइयों पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो घायल
भिलाई में कल जेपी नड्‌डा की सभा, आईटीआई ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए करेंगे वोट अपील
प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन
23 को मिला नारी शक्ति सम्मान, मंत्री अनिला ने कहा-जमीन से आसमान तक उड़ान भर रही महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A record 91,172 vaccines were administered in the state on June 21 वैक्सीनेशन पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को लगेगा टीका
Next Article India-England Test match: Ashwin's strong batting… fifth century of 76 साल की यास्मीन ने जीती कोरोना की जंग: जब चंदूलाल कोविड केअर हॉस्पिटल में आई तो उनका सैचुरेशन 77 था…. 17 दिनों बाद आज डिस्चार्ज हुई पूरी तरह स्वस्थ्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?