नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चिी पर सियासत तेज हो गई है। मनमोहन सिंह के पत्र पर केंद्र सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आपकी पार्टी में आपके जैसी सोच रखने वाले नेता कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ हर्षवर्धन ने चिट्ठी का जवाब चिट्ठी से ही दिया है। उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह को कहा है कि आप जिस रचनात्मक सहयोग की सलाह दी है, अच्छा होता कि आपकी कांग्रेस पार्टी के नेता भी उसे गंभीरता से मानते। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन की आलोचना कर रहे हैं लेकिन खुद चुपके से वैक्सीन लगवा लेते हैं। बता दें कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

Former PM Dr Manmohan Singh writes PM Narendra Modi, "The key to our fight against COVID19 must be ramping up the vaccination effort. We must resist the temptation to look at the absolute numbers being vaccinated, and focus instead on the percentage of the population vaccinated" pic.twitter.com/OiDXnngIJ8
— ANI (@ANI) April 18, 2021
स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस नेताओं पर तंज
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दुनियाभर में भारत की वैक्सीन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यहां महामारी के खिलाफ 2 वैक्सीन है और यह भारत के लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों की तारीफ में एक शब्द तक नहीं बोले। यह दर्शाता है कि पार्टी में शीर्ष पर बैठे लोगों का नजरिया कैसा है। बता दें कि भारत में 15 अप्रैल तक 10 करोड़ लोगों को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुकी है। जबकि करीब डेढ करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। भारत में औसतन हर दिन 30 लाख वैक्सीन की डोज दी जा रही है।




