ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीके पर भरोसे की कहानी: धमधा नायब तहसीलदार हुलेश्वर पटेल की जुबानी…. उन्हें भरोसा था कि कोविड होगा तो भी लक्षण मामूली होंगे… ये हुआ भी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

टीके पर भरोसे की कहानी: धमधा नायब तहसीलदार हुलेश्वर पटेल की जुबानी…. उन्हें भरोसा था कि कोविड होगा तो भी लक्षण मामूली होंगे… ये हुआ भी

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
Story of dependence on vaccines: Dhamdha Naib Tehsildar Huleshwar Patel's words
Story of dependence on vaccines: Dhamdha Naib Tehsildar Huleshwar Patel's words
SHARE

दुर्ग। दोनों टीके लगाने के बाद शरीर में इतनी प्रतिरोधक क्षमता आ जाती है कि आप कोविड से संक्रमित तो हो सकते हैं लेकिन इसके वायरल लोड की प्रभावशीलता बहुत कम रहेगी। धमधा तहसील में पदस्थ नायाब तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल ने किसी विशेषज्ञ का लेख अखबार में पढ़ा। लेख पढ़कर उन्हें इस बात का पक्का भरोसा हो गया कि कोरोना वारियर के रूप में लगातार ड्यूटी करने की वजह से वे टीका लगने के बावजूद संक्रमित हो सकते हैं पर टीके से मिली प्रतिरोधक क्षमता की वजह से उन्हें इसका असर न्यूनतम रहेगा। ऐसा हुआ भी, वे संक्रमित हुए लेकिन बेहद मामूली संक्रमण रहा, सीटी स्कोर रहा 1, इस वजह से और आइसोलेशन की सजगता की वजह से उनके संपर्क का कोई भी पॉजिटिव नहीं हुआ।
उनकी कहानी, प्रस्तुत है उन्हीं की जुबानी
पिछले साल फरवरी- मार्च में जब कोविड -19 शुरू हुआ मैंने 15 मई 2020 को नायब तहसीलदार का पद दुर्ग जिले में ज्वाइन कर कैरियर की शुरुवात की। तभी से मैंने सैकड़ों डाक्टरों और स्वास्थ कर्मियों को इस वायरस से लड़ते हुए नजदीक से देखा। सभी लोगों की तरह मै भी भी उस दिन का इंतजार कर रहा था ,जब वैज्ञानिक इस घातक वायरस से लडने के लिए वैक्सीन बनाएंगे। आखिरकार यह सपना जल्द पूरा हो गया, जब यह घोषणा हुई कि जनवरी 2021 से सभी फ्रंटलाइन कर्मियो को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। राजस्व विभाग का फ्रंट लाइन वर्कर होने के नाते मुझे भी 12 फरवरी को वैक्सीन का पहला डोज़ लगा और 18 मार्च को दूसरा डोज़ लगा। सब कुछ सामान्य चल रहा था, 29 मार्च को होली के दिन हमने पुलिस अधिकारियों और अपने राजस्व विभाग की टीम के साथ चेक पोस्ट में खूब ड्यूटी की और शाम को घर आए। अगले दिन 30 मार्च को सुबह उठा तो बिल्कुल सामान्य महसूस कर रहा था, हालांकि थोड़ा थकान महसूस किया लेकिन कामकाजी दिन था तो मैं अपने समय पर ऑफिस पहुंच गया, ऑफिस में काम करते हुए मुझे थोड़ा बीच मे मुझे मेरे शरीर का तापमान बढ़ा हुआ महसूस हुआ शाम को घर लौटा । अगली सुबह 31 मार्च को मुझे बुखार महसूस हुआ मेरा तापमान 98.8 फारेनहाइट था। मैं बहुत चिंतित नहीं था। मुझे अन्दर से विश्वास था कि मैंने टीकाकरण करा लिया है इसलिए कुछ नहीं होगा, परन्तु फिर भी मैं फीवर क्लीनिक जाकर अपना और अपनी वाइफ का कोविड टेस्ट करवा कर आया। 4 अप्रैल को मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, तो मैंने तुरन्त डॉक्टर से परामर्श कर अपने आपको आइसोलेट किया और अपनी चेस्ट का सीटी स्कैन करवाया तो सीटी स्कोर बहुत ही कम आया और मैंने होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर के बताए अनुसार दवाई लेना शुरू किया। मेरा स्वाद सुगंध सब चला गया था, लेकिन जल्द ही वापस आ गया। सबसे अच्छी यह बात थी कि मेरे साथ संपर्क में आये व्यक्ति, मेरे कारण संक्रमित नहीं हुए। मेरी पत्नी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी थी और अभी एकदम ठीक हो गया हूं।

हादसा: हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप ने रौंदा, पांच की मौत
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी निकले फिल्ड में…. नोडल अधिकारी ने चलाया हैण्डपंप, हवा निकलने पर टैंकर से जल प्रदाय करने दिए निर्देश
shreekanchanpath 258 # 01 july 2024
महिला स्वरोजगार और सुपोषण को बढ़ावा देने CG में एक और मिलेट कैफे का संचालन हुआ शुरू
छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार…. गोधन न्याय योजना बनी गरीबो का सहारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 184 # 18 april 2021
Next Article दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को मांग से ज्यादा ऑक्सीजन तो दिल्ली को कम क्यों? उम्मीद: ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेंगी सांसें, देश में 162 संयंत्र लगाएगी मोदी सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?