ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फाइजर के सीईओ बोले: काफी नहीं है कोरोना वैक्सीन की दो खुराक, लेनी पड़ सकती है तीसरी डोज
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

फाइजर के सीईओ बोले: काफी नहीं है कोरोना वैक्सीन की दो खुराक, लेनी पड़ सकती है तीसरी डोज

By @dmin Published April 16, 2021
Share
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहे हैं। अमेरिका से लेकर भारत तक, हर दिन लाखों लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। चूंकि अभी लोगों को दो खुराक वाले टीके ही लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस बीच कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) अल्बर्ट बॉर्ला ने कहा है कि उनकी कोरोना वैक्सीन लेने वालों को टीका लेने के 12 महीने के अंदर एक ‘बूस्टर डोज’ भी लेने की जरूरत पड़ेगी, यानी हो सकता है कि आने वाले समय में फाइजर की वैक्सीन लेने वालों को तीन खुराकें लेनी पड़ें। 

एक कार्यक्रम के दौरान अल्बर्ट बॉर्ला ने कहा है कि यह संभव है कि लोगों को हर साल कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगवाना पड़े। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यह संभव है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के छह से 12 महीनों के अंदर ही तीसरी डोज लेने की जरूरत पड़ जाए। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उन्होंने यह बयान एक अप्रैल को ही दिया था, लेकिन उनकी टिप्पणियों को बीते गुरुवार को सार्वजनिक किया गया। 
चूंकि दुनियाभर के वैज्ञानिक अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सके हैं कि कोरोना वैक्सीन लेने के कितने समय बाद तक किसी व्यक्ति में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी, लेकिन वैक्सीन बनाने वाली अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग दावे करती हैं। फाइजर कंपनी ने भी कहा था कि उसके टीके की दोनों खुराकें लेने के छह महीने बाद तक यह कोरोना से रक्षा करती हैं। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी यह निर्धारित करने के लिए और अधिख शोध की जरूरत है कि क्या सुरक्षा छह महीनों के बाद भी रहती है। 
हाल ही में अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन द्वारा किए गए एक शोध में कहा गया है कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद संक्रमण के खिलाफ 90 फीसदी तक सुरक्षा मिलती है। यह वास्तविक दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक सकती है। अध्ययन के मुताबिक, इस वैक्सीन की पहली खुराक भी प्रभावी है। फाइजर की पहली खुराक लेने के दो हफ्ते बाद शरीर में काफी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

@dmin April 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर, पहले पता कर लें अस्पताल से वेंटिलेटर तक की जानकारी कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर, पहले पता कर लें अस्पताल से वेंटिलेटर तक की जानकारी
Next Article कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होंगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीने….. विधायक देवेन्द्र ने की पहल पर मरीजों के लिए खऱीदेंगे 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?