ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीजा के प्यार में पागल साली ने रची साजिश, अगवा कर पति को उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जीजा के प्यार में पागल साली ने रची साजिश, अगवा कर पति को उतारा मौत के घाट

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
SHARE

पूर्णिया (एजेंसी)। बिहार के पूर्णिया जिले में एक साली अपने जीजा के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने अपने पति को ही बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में जीजा ने उसका साथ दिया।  दरअसल, पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज के साइकिल दुकानदार युवक मो. बाबुल की अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की, तब इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा साढू मो. चांद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, साइकिल मिस्त्री के अपहरण मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने साइकिल मिस्त्री मो. बाबुल का शव धमदाहा थाना क्षेत्र के समीप से बुधवार सुबह ही बरामद कर लिया था। जांच के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार झा ने बताया कि साईकिल मिस्त्री मो. बाबुल की पत्नी का अपने जीजा मो. चांद से प्रेम प्रसंग था, जो नवगछिया तुलसीपुर का रहने वाला है। झा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने जीजा के साथ प्लानिंग के तहत उनकी हत्या करवाई। घटना में शामिल मो. चांद को पुलिस नवगछिया स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

गला दबाकर की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चांद गाड़ी चलाता था। इसी क्रम में वह एक व्यक्ति की गाड़ी लेकर आया और बाबुल को  जबरन गाड़ी में बैठाकर धमदाहा की तरफ लेकर गया। धमदाहा थाना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर बाबुल की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक कर चला गया। इस दौरान वह लगातार मृतकी पत्नी से फोन पर संपर्क में था। 

जीजा-साली समेत सभी आरोपी गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना प्रभारी आदित्य रंजन को जैसे ही बाबुल को अगवा करने की जानकारी मिली, उन्होंने आईटी सेल की मदद से छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने धमदाहा के तुलसी कुडिय़ा से बाबुल का शव बरामद किया। सदर एसडीपीओ आनंद पांडे ने कहा कि आरोपी जीजा मोहम्मद चांद और साली रिस्ताना खातून समेत चार आरोपियों को महज कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से बाबुल का अपहरण किया गया था, उसको भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

आठ महीने पहले हुआ था निकाह
मृतक की मां ने बताया कि, आठ महीने पहले ही उनके बेटे का निकाह रिस्ताना खातून के साथ हुआ था, लेकिन निकाह के पहले से ही उसके अपने जीजा मोहम्मद चांद से अवैध संबंध थे। जब बाबुल को इस बात की जानकारी हुई, तो रिस्ताना ने हत्या की ये खौफनाक साजिश रची। अपने जीजा के साथ मिलकर मेरे बेटे का मार दिया। मृतक की मां ने बताया कि अवैध संबंध के मामले में पहले भी पंचायत हुई थी, लेकिन पंचायत में इन लोगों ने अपने अवैध संबंध की बात को स्वीकार नहीं किया था। फिलहाल, दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एक करोड़ की लागत से भिलाई के सभी इस्पात क्लब का होगा संधारण…. विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, शासन से दी स्वीकृति
कोरोना के नए रूप से हड़कंप, भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक
डिप्टी सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया सियान सदन का लोकार्पण
पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, लेकिन पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड
धर्मस्व मंत्री ने दिया फंड, दैहान में मंदिर बनाने महापौर ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिशन गगनयान: पहले मानवयुक्त मिशन में फ्रांस करेगा भारत की मदद…. दोनों देशों ने किया करार
Next Article Police strictures on those who roam without masks…. Masked with explanation बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती…. समझाइश के साथ मास्क भी पहनाया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?