ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संक्रमण की चेन तोडऩे को आगे आए व्यापारी, खुद लगाया लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संक्रमण की चेन तोडऩे को आगे आए व्यापारी, खुद लगाया लॉकडाउन

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम
देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। लखनऊ में कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए कारोबारी खुद आगे आए हैं। नुकसान की परवाह न करते हुए इन्होंने इलाकेवार अपने यहां तीन से आठ दिन तक बंदी की घोषणा की है। लखनऊ सराफा ने स्वैच्छिक बंदी की घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी, जिसमें अमीनाबाद में सराफा बाजार लगभग बंद रहा। वहीं, अमीनाबाद बाजार रविवार तक बंद रहेगा। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की स्वैच्छिक बंदी की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर सभी बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री यह तय कर लें। हालांकि, बाजार बंद करते समय ध्यान रखें कि दवाएं व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति न प्रभावित हो। उधर, अमीनाबाद व्यापार संघर्ष समिति की पहल पर अमीनाबाद बाजार रविवार तक बंद रखने का फैसला सभी संगठनों ने लिया है। यह जानकारी संयोजक विनोद अग्रवाल ने दी।

चौक का सराफा, चिकन बाजार 17 तक बंद
चौक का सराफा, चिकन व्यापार गुरुवार से शनिवार तक पूर्णतया बंद रहेगा। यह जानकारी अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन व महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने दी। वहीं, लखनवी चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शनिवार तक बंदी की घोषणा की है।

बिजली बाजार 22 तक बंद
लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन लेमका ने पांच दिन की बंदी की घोषणा की है। अध्यक्ष पराग गर्ग और एसोसिएशन ने 15 से 22 अप्रैल तक बंदी का फैसला लिया है। वहीं, हालात देखने के बाद तय होगा कि 23 से बाजार खुलेगा या नहीं।

कपड़ा बाजार पर जल्द होगा फैसला
उत्तर प्रदेश कपड़ा बाजार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व महामंत्री अनिल बजाज ने कहा कि कपड़ा बाजार को लेकर कारोबारियों की सहमति के बाद बंदी का फैसला होगा।

बिहार में 15 फीसदी रह गए सामान्य वर्ग के लोग, सरकार ने जारी की जातिगत जनगणना की रिपोर्ट
मिक्स कचरा देख आयुक्त ने दिखाए तेवर, कहा – गीला सूखा अलग-अलग होने पर ही कलेक्शन
वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जल जीवन मिशन में एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का सभी पात्र लोगों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, बना दुनिया भर में चर्चा का विषय अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, बना दुनिया भर में चर्चा का विषय
Next Article The Murderous Massacre…. A returning witness told Hulia यूपी में अगले आदेश तक के लिए बोर्ड परीक्षा टली, 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?