ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहुत अच्छा किया मोदी जी… सरकार के किस फैसले से कांग्रेस भी खुश, कहा- देश को रखा पहले, मिलकर करना है काम
Share
Notification Show More
Latest News
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बहुत अच्छा किया मोदी जी… सरकार के किस फैसले से कांग्रेस भी खुश, कहा- देश को रखा पहले, मिलकर करना है काम

By @dmin Published April 14, 2021
Share
CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की खतरनाक हो चुकी रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला किया। 12वीं क्लास की परीक्षा को जहां टाल दिया गया है तो 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मोदी सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने भी खुशी जाहिर की है। हालांकि, लगे हाथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को भी क्रेडिट दे डाला।

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘बहुत अच्छा किया मोदी जी कि आपने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सलाह को सुना और कांग्रेस पार्टी हमारे राष्ट्र को बदलने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। यह हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य है कि लोगों की भलाई के लिए साथ काम करें। यह देखना अच्छा है कि बीजेपी ने अहंकार से आगे राष्ट्र को रखा।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्र के फैसले पर खुशी जताई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के बारे में भी कोई अंतिम निर्णय लिया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘खुशी हुई कि आखिरकार सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया। बहरहाल, 12वीं कक्षा की परीक्षा के बारे में भी अंतिम निर्णय लेना चाहिए। जून तक छात्रों को बेवजह के दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं है। प्रियंका ने कहा, ‘यह अनुचित है। सरकार से आग्रह करती हूं कि अभी फैसला किया जाए।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में हुई एक बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया।
प्रियंका ने पिछले कुछ दिनों में कई बार यह मांग उठाई थी कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द की जाएं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं चार मई से शुरू होनी थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी।

You Might Also Like

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

@dmin April 14, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश… रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हुई तो होगी सीधे जेल…. अस्पतालों को उपयोग के लिए मिले स्टॉक की प्रतिदिन ऑडिट करेंगे नोडल अधिकारी
Next Article दो हफ्ते पहले खत्म हो सकता है हरिद्वार कुंभ, कोरोना की वजह से सरकार ने लिया फैसला दो हफ्ते पहले खत्म हो सकता है हरिद्वार कुंभ, कोरोना की वजह से सरकार ने लिया फैसला
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?