ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 1,84,372 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,38,73,825 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1027 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,72,085 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले, पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई कुल 1026 मौतों में से 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली में हुई हैं। 
इससे एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना मरीज के मामलों में मामूली गिरावट आई थी। मंगलवार को बीते 24 घंटों में करीब 1.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे और 879 से ज्यादा लोगों की जान  गई थी। देश में पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज एक लाख से ज्यादा और चार दिन से डेढ़ लाख के पार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 82,339 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,23,36,036 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 13,65,704  पहुंच गए हैं।
टीकाकरण: 11.11 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 11 अप्रैल को शुरू हुए टीका उत्सव का आज अंतिम दिन है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई थी। देश में अब तक 11,11,79,578 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

पीआर 24×7 ने 25वीं वर्षगांठ पर शानदार सेवा और नेतृत्व कौशल के लिए उज्जैन सिंह को प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के पद पर मिली पदोन्नति
सीएम बोले-जातिगत जनगणना कराने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार
समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 नवम्बर तक होगा किसानों का पंजीयन…. किसानों की सुविधा के लिए बढ़ाई तिथि
युक्तियुक्तकरण से शिक्षा को मिली नई गति, पालकों का बढ़ा विश्वास, ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी, होगा शिक्षा में सुधार
Big news : कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने वाली ‘आईसेक्ट’ छत्तीसगढ़ में हुई ब्लैक लिस्ट… शिक्षा विभाग की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक
Next Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?