ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: प्राइवेट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर रहेगी नोडल अधिकारियों की नजर… अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ रोज बिलिंग भी देखेंगे… कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को काउंसिलिंग से मिलती रहे जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: प्राइवेट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर रहेगी नोडल अधिकारियों की नजर… अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ रोज बिलिंग भी देखेंगे… कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को काउंसिलिंग से मिलती रहे जानकारी

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
Big news: Nodal officers will keep an eye on the arrangements of private hospitals
Big news: Nodal officers will keep an eye on the arrangements of private hospitals
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए लगाए नोडल अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी परिजनों की दिक्कतों को दूर करने की भरसक कोशिश करें, उनके फोन से जिस तरह से फीडबैक आते हैं उससे निजी अस्पतालों को अवगत कराएं ताकि व्यवस्था में निरंतर सुधार होता रहे। इसके साथ ही बिलिंग पर भी नोडल ऑफिसर की नजर रहे, शासन ने जो दरें निर्धारित की है निजी अस्पताल उसी तरह की दर से मरीजों से शुल्क वसूल करें यह सुनिश्चित करें। इसके लिए वह नियमित रूप से अपने अकाउंटेंट्स के साथ बिलिंग पर नजर रखें। नियमित रूप से इन हॉस्पिटल का निरीक्षण करें और व्यवस्था के संदर्भ में निर्देश दें।
कलेक्टर भुरे ने कहा कि अस्पतालों के प्रबंधकों से सीधी बातचीत करें। मरीज के परिजन अपने मरीज के स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को लेकर चिंतित रहते हैं अस्पतालों में परिजनों की कॉउंसिलिंग की नियमित व्यवस्था होती रहे। साथ ही यदि नोडल अधिकारी से परिजन मरीज की स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानना चाहते हो तो उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों के परिजनों की नियमित काउंसलिंग करें, उनके द्वारा किए जा रहे इलाज की जानकारी दें, साथ ही किसी तरह का एडवांस इलाज किया जाना है तो इसकी जानकारी भी प्रदान करें।
दुर्ग जिला गंभीर संकट के दौर में
कलेक्टर ने कहा कि अभी दुर्ग जिला कोविड के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस दौर में यह आवश्यक है कि नोडल अधिकारी 24 घंटे अपने कार्य की मॉनिटरिंग करें। उन्हें रात में दिन में हर समय मरीजों के फोन आ सकते हैं उनके फीडबैक मिल सकते हैं, उनके फीडबैक के अनुसार हॉस्पिटल प्रबंधन से समन्वय करना आवश्यक है। यदि निजी अस्पताल प्रबंधकों द्वारा समन्वय में किसी तरह से दिक्कत आ रही है तो इस संबंध में भी अवगत कराया जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा सके। उन्होंने कहा कि रिफर की स्थिति में अथवा अस्पताल में जगह न होने की स्थिति में नोडल अधिकारी अन्य नोडल अधिकारियों से संपर्क में रहें ताकि यदि किसी अन्य अस्पताल में बेड की उपलब्धता हो तो परिजन को इससे अवगत कराया जा सके।

देशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में दर्ज हुए 25 हजार से अधिक केस, 161 ने गंवाई जान
बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में बैंड बाजे से किया नर्सों का स्वागत… चेयरमेन संजय तिवारी ने कहा मानव जीवन के लिए नर्स देवदूत की तरह
मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र : ओबीसी के लिए अलग कोड व जनगणना कराने की रखी मांग
विश्वभारती यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘हर भारतवासी के लिए गर्व की बात’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article For corona victims, Bhilai Chamber built Chamber Corona Information Team हेल्थ एंड वेलनेस एप्पलीकेशन के उपयोग और उन्नयन के लिए पुरस्कृत होगा छत्तीसगढ़ राज्य…. छत्तीसगढ़ राज्य को पूरे भारत स्तर में मिला तीसरा स्थान
Next Article Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईजी-एसपी की बैठक, कहा- जिला प्रशासन से समन्वय कर लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?