ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेंसेक्स में 660.68 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 194 अंक की बढ़त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सेंसेक्स में 660.68 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 194 अंक की बढ़त

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। सोमवार के मुकाबले बंबई स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को सुधार आया। बीएसई सेंसेक्स 660.68 अंक उछलकर 48,544.06 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 194 अंक की बढ़त के साथ 14,504.80 पर बंद हुआ। बता दें कोरोना महामारी का प्रकोप बढऩे के कारण सोमवार को सेंसेक्स में करीब 1700 अंकों की भारी गिरावट दर्ज हुई थी। 

नए विक्रम संवत का अच्छा आगाज
सोमवार को बाजार में दिनभर बिकवाली का माहौल रहा था, लेकिन मंगलवार को नए विक्रम संवत 2078 का आगाज कुछ अच्छा रहा। बाजार में अच्छा सुधार दर्ज हुआ। हालांकि सोमवार के नुकसान की भरपाई में अभी वक्त लगेगा। सोमवार को सेंसेक्स 1707.94 अंक यानी 3.44 फीसदी की गिरावट के बाद 47883.38 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक यानी 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ 14310.80 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। 

Sensex rallies 660.68 pts to end at 48,544.06; Nifty surges 194 pts to 14,504.80

— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2021

इससे पहले दिन में कारोबार शुरू होने पर एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 200 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 236.71 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 48,120.09 पर था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 68.55 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 14,379.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी तरफ टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज और एचसीएल टेक लाल निशान में थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,883.38 पर और निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत गिरकर 14,310.80 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी, जबकि शंघाई लाल रंग में था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 63.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भिलाई के दो बार में लगा ताला, नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक रिकेश ने दी थी चेतावनी… अब हुई कार्रवाई
आशिकी 3: इस फिल्म में काम करना किसी सपने का सच होने जैसा है: कार्तिक
पंजाब में ईडी का बड़ा ऐक्शन, सीएम चन्नी के भतीजे समेत कई खनन कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी
सर्कस की शूटिंग हुई पूरी: फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा
हादसा : बस और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंगलूरू के तट पर मछुआरों की नौका को जहाज ने टक्कर मारी, 12 मछुआरे लापता मंगलूरू के तट पर मछुआरों की नौका को जहाज ने टक्कर मारी, 12 मछुआरे लापता
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation शहर के हालात संभालने विधायक व महापौर पहुंचे सीएम हाउस…. सीएम कचांदुर व जिला अस्पताल की सुधरेगी व्यवस्था, मिले 10 डॉक्टर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?